सीमा पर तैनात जवानों का सम्मान, राष्ट्रसेवा को नमन 🇮🇳 303 कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही
🇮🇳
पवन पाठक सनशाइन समय कपिलवस्तु सिद्धार्थ नगर
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारत-नेपाल सीमा स्थित अलीगढ़वा बॉर्डर पर भारतीय युवा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कपिलवस्तु भगवा विधायक 303 श्यामधनी राही सम्मिलित हुए विधायक श्यामधनी राही नें कहाँ आज मेरे लिए एक गौरवपूर्ण दिन रहा। एसएसबी एवं पुलिस के वीर जवानों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
देश की सीमाओं की सुरक्षा और राष्ट्र की सेवा में दिन-रात समर्पित हमारे जवानों का सम्मान करना हम सभी के लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है। इस अवसर पर जवानों को उपहार एवं आवश्यक सामग्री प्रदान कर उनके साहस, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में एसएसबी कंपनी कमांडेंट श्री सुनील पांडे जी एवं अलीगढ़वा/कपिलवस्तु थाना प्रभारी विनय सिंह जी ,मुंबई से पधारे श्री मुस्तफा मुन जी, सदस्य हिंदी सलाहकार समिति गृह मंत्रालय श्री हर्ष पटेल सलाहकार समिति संचार मंत्रालय श्री धर्मवीर वरिष्ठ अधिवक्ता, कर्नाटक हाईकोर्ट श्रीमती मीनाक्षी बंसल जी, चेयरपर्सन, धन्यम फाउंडेशन एवं श्रीमती मामांता भट्ट जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विधायक श्यामधनी राही नें
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भारतीय युवा वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहित नारायण एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं सुबकामनाये दी।
एवं सभी देशवासिओ एवं देशप्रेमीयों से आग्रह किया की
, स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर हम सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करें।
