पेट्रोल पम्प के कैशरूम के ताले तोड़कर चोरों ने लाखो रुपये की नगदी  साफ कर दी। ETAWAH News - Sunshine samay सनशाइन समय

पेट्रोल पम्प के कैशरूम के ताले तोड़कर चोरों ने लाखो रुपये की नगदी  साफ कर दी। ETAWAH News

पेट्रोल पम्प के कैशरूम के ताले तोड़कर चोरों ने लाखो रुपये की नगदी  साफ कर दी। दैनिक सनशाइन समय इटावा जसवंतनगर (इटावा)। हाइवे स्थित एक पेट्रोल पम्प के कैशरूम के ताले तोड़कर चोरों ने लाखो रुपये की नगदी  साफ कर दी। पूरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में  कैद होने के बावजूद अभी तक घटना का राजफाश नही हो सका है।
       घटना के शिकार  राधिका पट्रोल पंप के मैनेजर विनोद कुमार शर्मा ने थाने में लिखित तहरीर देते बताया है  कि उक्त  पेट्रोल पंप  ग्राम भावलपुर के समीप हाइवे पर स्थित है। रोज की तरह कर्मचारीगण पंप के कार्यालय में  ताला डाल कर गाड़ियों में डीजल पेट्रोल भरने मे लगे थे।     गुरुवार सुबह पांच बजे जब कर्मचारी पट्रोल पंप का कार्यालय खोलने गए ,तो देखा कि कैशरूम की गोलक का ताला टूटा हुआ है । उस में रखे करीब सवा लाख रुपये के लगभग कैश गायब था।     घटना की बारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। जो पुलिस को सौंप दी गयी है ।सूचना के बाद घटना स्थल पहुंचे कस्बा इंचार्ज सनत कुमार ने मामले की जानकारी ली।घटना की खबर से नगर में सन्सनइफ़ैली हुई है। यह पेट्रोल पंप किसान सेवा केंद्र के रूप में ग्राम भावलपुर  में स्थापित किया गया था, बाद में हाइवे चौड़ीकरण में बिल्कुल हाइवे किनारे आ गया और भारी सेल होती है। इस पम्प के मालिक संजय कुमार गुप्ता की एक महीने पूर्व कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी। तब से पम्प पर मालिकाना परिवारीजनों का आना जाना काम ही है।
Next Post
No Comment
Add Comment
comment url