bastinews crimenews लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
bastinews crimenews लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, जून 21, 2021

बदमाश और पुलिस की संयुक्त टीम के बीच हुई मुठभेड़,बदमाश गिरफ्तार bastinews

बदमाश और पुलिस की संयुक्त टीम के बीच हुई मुठभेड़,बदमाश गिरफ्तार bastinews


रिपोर्ट / जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती। बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के कोहराएं में परशुरामपुर थाने की टीम, एसओजी व स्वाट की संयुक्त टीम के बीच बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। इसमें गोंडा जिला का रहने वाले बदमाश श्याम बाबू को गोली लगी है वहीं इसके साथ पुलिस ने एक अन्य बदमाश लल्लन को गिरफ्तार किया है इनके पास से पुलिस ने कई अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है जबकि बदमाश श्यामबाबु के पैर में गोली लगी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लल्लन के ऊपर 1 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
परशुरामपुर में इंटर कॉलेज के लेक्चरर सहदेव तिवारी से हुई लूट में शामिल था बदमाश। मुठभेड़ के दौरान टीम में स्वाट टीम के मनोज राय, मनिंदर प्रताप, रमेश गुप्ता, देवेंद्र निषाद, महेंद्र यादव, एसओजी टीम प्रभारी मृत्युंजय पाठक, बुद्धेश कुमार, आदित्य पांडे,अजय कुमार, राम सुरेश, दिलीप कुमार सहित परसरामपुर थाने की पुलिस मौजूद रही।

शुक्रवार, जून 18, 2021

बोलेरो गाड़ी लुटेरों को मुठभेड़ में पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो पुलिसकर्मी घायल

बोलेरो गाड़ी लुटेरों को मुठभेड़ में पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो पुलिसकर्मी घायल

बोलेरो गाड़ी लुटेरों को मुठभेड़ में पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो पुलिसकर्मी घायल
सनशाइन समय बस्ती से अपराध संवाददाता जितेंद्र कुमार रिपोर्ट

बस्ती। इंडियन आयल पेट्रोल पंप थाना पुरानी बस्ती के अंतर्गत से लूटी गई बोलेरो गाड़ी को बस्ती पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती पुलिस टीम के साथ पालिटेक्निक चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि मुखबीर की सूचना पर थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र लूटी गयी बोलेरो को कुछ लोग बिहार ले जाने की फिराक में थे। इस सूचना पर SOG व स्वाट टीम के साथ  चैनपुरवा ओवरब्रीज के नीचे वाहन चेकिंग करने लगे की तभी डुमरियागंज की तरफ से आती हुई एक गाड़ी को देखा  टार्च की रौशनी से रोकने का ईशारा किया गया तो वह तीव्र गति से चैनपुरवा मोड़ से गोरखपुर की तरफ भागने का प्रयास किये तभी सड़क किनारे बाएं तरफ स्थित पेड़ से गाड़ी टकरा गई। उसमें बैठे तीन व्यक्ति उतरकर भागने लगे पुलिस बल द्वारा भागते हुए व्यक्तियो को आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, जिसके विरोध मे उन व्यक्तियों द्वारा पुलिस वालों पर फायर किया गया।
 जवाबी कार्यवाही करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जवाबी कार्यवाही के दौरान अभिमन्यु कुमार साव पुत्र विष्णू देव के बाएं पैर के घुटने के ऊपर व सोनू पाण्डेय उर्फ रावण पुत्र राजेश पाण्डेय को दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी अभियुक्तो द्वारा फायर के दौरान SOG टीम के मुख्य आरक्षी आदित्य पाण्डेय व स्वाट टीम के आरक्षी देवेन्द्र निषाद के हाथ में गोली लगने से घायल हो गए है ।
पूछताछ के दौरान तीनों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि  हम लोग गोरखपुर से अयोध्या जाने के लिए  बोलेरो को बुक किया था जिसको बस्ती टोल बैरियर के एक किलोमीटर के पहले बोलेरो के चालक को तमंचा लगाकर गाली-गुप्ता देते हुए धक्का देकर गिरा दिया गया तथा बोलेरो लेकर हम लोग बभनान की तरफ भाग गये थे आज हम लोग बोलेरो को बिहार ले जाकर उसे बेचने की फिराक में थे कि आप लोगों द्वारा पकड़े जाने की घबड़ाहट में गाड़ी पेड़ से टकरा गई और हम लोग पकड़े गये।

शनिवार, जून 12, 2021

हरैया मे हुई चोरी का खुलासा, परसरामपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त

हरैया मे हुई चोरी का खुलासा, परसरामपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त

चोरी के जेवरात सहित एक अदद देसी तमन्चा व कारतूस बरामद 

रिपोर्ट जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती।पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में उ0नि0 पवन मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा टावर वोडाफोन बरहपुर पाण्डेय मोड़ थाना परसरामपुर जनपद बस्ती से एक अदद तमन्चा 315 बोर नाजायज व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, दो जोड़ी पायल सफेद धातु, एक अंगूठी पीली धातु तथा  4500 रुपये नगद के साथ अभियुक्त श्यामजीत उर्फ रायफल पुत्र रामतीरथ निवासी ग्राम रग्घुपुर थाना परसरामपुर जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर थाना परसरामपुर पर मुकदमा गुण्डा एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।अभियुक्त श्यामजीत उर्फ रायफल की जामा तलाशी में एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा पीली पन्नी मे जेवरात जिसमे दो जोड़ी पायल सफेद धातु, एक अंगुठी पीली धातु तथा 4500 नगद बरामद हुआ । अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मै तथा मेरे साथी धर्मेन्द्र वर्मा पुत्र रामतेज वर्मा निवासी जुड़ईपुर थाना हर्रैया जनपद बस्ती मिलकर दिनांक 23/24 अफैल की रात कस्बा हर्रैया से एक व्यक्ति के घर के छत के उपर जंगला तोड़ कर उसके घर से चुराये इसमे कुछ जेवर तथा 50000 नगद चोरी मे मिला था मै तथा धर्मेन्द्र मिलकर आधा आधा बाट लिये। मैने बाकी जेवर फैजाबाद मे एक अनजान व्यक्ति को बेचा, मै उसका नाम पता नही जानता हुँ। उससे मुझे 30000 रुपये मिला तथा नगद चोरी किये गये रुपये से 25000 रुपये मिला था । रुपये मुकदमे की पैरवी तथा अन्य कार्य मे खर्चा जो गया है। उसी चोरी के जेवरात बचे है। जिसको मै अपनी प्रेमिका को देने जा रहा था, तो पकड़ा गया। बरामद 4500 रुपये के बारे मे पूछने पर बताया कि हमने तथा धर्मेन्द्र ने मिलकर दिनांक 20/21 अप्रैल की रात मे ग्राम अमारी मे वियर की दुकान मे चोरी किया कुल 14 पेटी वियर चुराया जिसको ठेले पर लाद कर मै तथा धर्मेन्द्र हाईवे पर ले आये और ट्रक वालो को उसी रात 30000 रुपये मे बेच दिये। मै तथा धर्मेन्द्र आधा आधा रुपये बांट लिये शेष पैसा खर्च हो गया है । यह जो 4500 रुपये उसी वियर के बिक्री का है ।
नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

रिपोर्ट / जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय
बस्ती। जनपद के थाना लालगंज पुलिस चौकी कूदरहा क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय बालिका को उस समय बगल गांव के दो मनबढ़  उठा ले गए थे। जब खाना खाकर वह झोपड़ी में सो रही थी।इतना ही नहीं इन युवकों में से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, दूसरा भी लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करता रहा, लेकिन वह अपनी मंशा में नाकामयाब रहा, बालिका किसी तरह वहां से भाग निकली और परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता लालगंज थाने पर तहरीर लेकर गए, लेकिन लालगंज पुलिस आरोपियों के उपर 3 दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। मीडिया में खबर चलने एवं उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद लालगंज थाने की पुलिस ने लड़की के पिता के तहरीर के आधार पर धारा, 376,342,504,506,511,3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था आज लालगंज थाने की पुलिस ने आरोपी को पीपरपाति चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पीड़िता के पिता ने  पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सात जून की रात्रि लगभग एक बजे उनकी 13 वर्षीय पुत्री मड़ई में सो रही थी, इसी बीच बगल गांव के दो युवक आए और उसेके मुंह में कपड़ा ठूंस कर एक मुर्गी फार्म पर उठा ले गए, जहां एक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया, दूसरा भी दुष्कर्म करने का प्रयास करता रहा। बालिका के पिता ने आठ जून को लिखित तहरीर थाने में दी। साहब हम बहुत डर गए हैं हमारे लड़की के साथ गलत काम हुआ हमें न्याय चाहिए।