चोरी के जेवरात सहित एक अदद देसी तमन्चा व कारतूस बरामद
रिपोर्ट जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय
बस्ती।पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में उ0नि0 पवन मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा टावर वोडाफोन बरहपुर पाण्डेय मोड़ थाना परसरामपुर जनपद बस्ती से एक अदद तमन्चा 315 बोर नाजायज व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, दो जोड़ी पायल सफेद धातु, एक अंगूठी पीली धातु तथा 4500 रुपये नगद के साथ अभियुक्त श्यामजीत उर्फ रायफल पुत्र रामतीरथ निवासी ग्राम रग्घुपुर थाना परसरामपुर जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर थाना परसरामपुर पर मुकदमा गुण्डा एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।अभियुक्त श्यामजीत उर्फ रायफल की जामा तलाशी में एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा पीली पन्नी मे जेवरात जिसमे दो जोड़ी पायल सफेद धातु, एक अंगुठी पीली धातु तथा 4500 नगद बरामद हुआ । अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मै तथा मेरे साथी धर्मेन्द्र वर्मा पुत्र रामतेज वर्मा निवासी जुड़ईपुर थाना हर्रैया जनपद बस्ती मिलकर दिनांक 23/24 अफैल की रात कस्बा हर्रैया से एक व्यक्ति के घर के छत के उपर जंगला तोड़ कर उसके घर से चुराये इसमे कुछ जेवर तथा 50000 नगद चोरी मे मिला था मै तथा धर्मेन्द्र मिलकर आधा आधा बाट लिये। मैने बाकी जेवर फैजाबाद मे एक अनजान व्यक्ति को बेचा, मै उसका नाम पता नही जानता हुँ। उससे मुझे 30000 रुपये मिला तथा नगद चोरी किये गये रुपये से 25000 रुपये मिला था । रुपये मुकदमे की पैरवी तथा अन्य कार्य मे खर्चा जो गया है। उसी चोरी के जेवरात बचे है। जिसको मै अपनी प्रेमिका को देने जा रहा था, तो पकड़ा गया। बरामद 4500 रुपये के बारे मे पूछने पर बताया कि हमने तथा धर्मेन्द्र ने मिलकर दिनांक 20/21 अप्रैल की रात मे ग्राम अमारी मे वियर की दुकान मे चोरी किया कुल 14 पेटी वियर चुराया जिसको ठेले पर लाद कर मै तथा धर्मेन्द्र हाईवे पर ले आये और ट्रक वालो को उसी रात 30000 रुपये मे बेच दिये। मै तथा धर्मेन्द्र आधा आधा रुपये बांट लिये शेष पैसा खर्च हो गया है । यह जो 4500 रुपये उसी वियर के बिक्री का है ।
0 coment rios: