Sunshine samay सनशाइन समय : Etawah News

Breaking
Loading...
Menu
Etawah News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Etawah News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, जनवरी 28, 2024

भारत विकासपरिषद एवं रुद्राभिषेक,  परिवार मिलन समारोह का किया गया आयोजन

भारत विकासपरिषद एवं रुद्राभिषेक, परिवार मिलन समारोह का किया गया आयोजन


 भारत विकासपरिषद एवं रुद्राभिषेक,  परिवार मिलन समारोह का किया गया आयोजन

सनशाइन समय संवाददाता अरविंद सिंह

                  भरेह। चकरनगर विकास खण्ड के चंबल वैली में स्थित भरेश्वर महादेव मंदिर परिसर मे भारत विकास परिषद रुद्राभिषेक एवं परिवार मिलन समारोह कार्य क्रम का आयोजन किया गया,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा उपस्थिति रहे।


      आपको बताते चलें कि भारत विकास परिषद रुद्र अभिषेक एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन स्व श्री राम किशोर गुप्ता जी की स्मृति में श्री कृष्ण कुमार गुप्ता (बब्लू) सदस्य भा वि प ने आयोजित कराया जिसमे विशिष्ट अतिथि नीलाम राय वर्मा व डा रमेश चंद शुक्ला की गरिमामई उपस्थिति में हुआ। इस कार्य क्रम में मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम राष्ट्रीय गीत के साथ शुरुआत की व भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि को पटका व तिलक बंधन करके स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने महिलाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट किया जिन महिलाओं ने राखी पर पुलिस कर्मियों को राखी बांधी थी।इस कार्यक्रम के आयोजक श्री कृष्ण कुमार गुप्ता और भारत विकास परिषद ने पहले भरेश्वर महा देव का रुद्र अभिषेक करा कर भंडारा भी किया। इस अवसर पर भरेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री श्री 1008 चंबल गिरि जी ने इस कार्य क्रम की सराहना की और कहा ऐसे कार्य क्रम वो भी भरेश्वर महादेव के दरबार में होने से भारी सुख की अनुभूति हो रही है।

गुरुवार, जनवरी 04, 2024

रक्तदाता समूह और लायन्स क्लब इटावा ने छात्र-छात्राओं को बांटे गर्म कपड़े

रक्तदाता समूह और लायन्स क्लब इटावा ने छात्र-छात्राओं को बांटे गर्म कपड़े

इटावा 4 जनवरी गुरुवार लायन्स क्लब इटावा एवं रक्तदाता समूह इटावा की टीम के संयुक्त तत्वावधान में सर्दियों से बचाव हेतु महेवा के लोकमान्य रूरल इण्टर कालेज के 63 छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़े वितरित किए।इस मौके पर लायन्स क्लब एवं रक्तदाता समूह के पदाधिकारी एवं सदस्यों के बैज लगाकर विधालय के प्रधानाचार्य श्री शिवशंकर त्रिपाठी जी ने स्वागत किया।लायन्स क्लब इटावा के अध्यक्ष एवं जनपद के सुप्रसिद्ध चिकित्सक हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. डी. के. दुबे जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए लायन्स क्लब इंटरनेशनल सोसायटी के बारे में जानकारी दी, श्री दुबे जी ने बच्चों को पर्यावरण, ई-वेस्ट और समाजसेवा जैसे विषयों हेतु जागरूक किया। 

रक्तदाता समूह इटावा के सक्रिय सदस्य धनंजय सिंह कुशवाह ने बच्चों को समूह के समाजसेवी कार्यों जैसे- मानवसेवा, शिक्षा, रक्तदान आदि के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें समाज कल्याण हेतु प्रेरित किया, श्री कुशवाह जी ने बच्चों को उनके आगामी परीक्षाओं और सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उक्त कार्यक्रम का संचालन विधालय के वरिष्ठ अध्यापक राजू दुबे जी ने किया।

इस मौके पर लायन्स क्लब इटावा के मण्डल समन्वयक अतुल भार्गव जी, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा जी, सचिव परिध वर्मा जी, गौरव पोरवाल जी, डा. मोहित श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे।

जनपद में अज्ञात शवों के अन्तिम संस्कार, रक्तदान जैसे मानवसेवी कार्यों से चर्चित रहने वाली टीम रक्तदाता समूह इटावा से धर्मपाल सिंह 'दीनू', राजीव नरूका, शरद तिवारी, पंकज भदौरिया सौरभ परिहार, अर्पित चौहान, देवेश चौहान की उपस्थिति रही।

शुक्रवार, सितंबर 17, 2021

समाजवादी पार्टी लोहिया बानी राष्ट्रीय सदस्य का हुआ स्वागत

समाजवादी पार्टी लोहिया बानी राष्ट्रीय सदस्य का हुआ स्वागत

*

प्रीतम सिंह

इटावा
समाजवादी पार्टी के लोहिया वाणी राष्ट्रीय सदस्य का जिला पंचायत सभागार में भव्य स्वागत किया गया l
विदित हो कि गत दिवस घोषित हुई कार्यकारिणी में राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा घोषित किया गया था
पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव ब राजीव यादव द्वारा राष्ट्रीय सदस्य नरेंद्र पाल का गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया|
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ,पूर्व जिला अध्यक्ष आगरा रामगोपाल बघेल , पल्लवी पाल पुत्री इंद्रपाल पूर्व विधायक सिकंदरा, राघवेंद्र पाल पुत्र दीप सिंह पाल मैनपुरी, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, उमेश राजपूत, लीलावती राजपूत, केपी शाक्य, प्रदीप प्रजापति, जिला महासचिव चंदन सिंह बघेल, हेमंत धनगर ,नीरज धनगर, पवन पाल ,जिला पंचायत सदस्य दौलतराम बघेल, पंकज पाल, सैकड़ों कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे

मंगलवार, अगस्त 24, 2021

बहिनों ने भाइयो की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र

बहिनों ने भाइयो की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र

 बहिनों ने भाइयो की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र

सनशाइन समय संवाददाता राणा प्रताप सिंह चौहान

महेवा,इटावा

ब्लॉक क्षेत्र महेवा के कस्बाई एवम ग्रामीण क्षेत्रो में राखी का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया जहाँ एक ओर बहिनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके जीवन की लंबी आयु की कामना की वहीँ भाइयों ने भी बहिनों की रक्षा का बचन दिया ।

क्षेत्र के ग्राम निबाड़ी कला में सैनिक गेस्ट हाउस में समाज सेवी मीनाक्षी चौहान एव चित्रा  परिहार ने क्षेत्र के  करीब एक सैकड़ा से अधिक युवाओं को रक्षा बंधन के पर्व पर रक्षा सूत्र बांध कर भाइयो के दीर्घ आयु की कामना की इस मौके पर गोविंद सेंगर,अतुल प्रताप सिंह, आशीष चौहान,मोनू चौहान,सोनू खान,भावेन्द्र सिंह,जे पी सिंह चौहान,के पी सिंह चौहान,सतेंद्र  सिंह, हीरो सेंगर, जोनी ठाकुर, शैलू सेंगर, अभिषेक, शिवम सहित सेकड़ो युवा मौजूद रहे। महेवा ,बहेड़ा ,उझियानी ,अहेरीपुर ,आदि ग्रामीण क्षेत्रो में दूरदराज ससुराल से आकर बहिनों ने भाइयों को राखी बांधी वहीँ घरों में छोटी बहिनों ने भी भाइयों को राखी बांधकर आशीर्वाद दिया ।वहीँ भाइयों ने भी बहिनों का रक्षा का बचन दिया व उन्हें उपहार दिया ।

आरक्षण प्राप्त जनप्रतिनिधि-नौकरशाह बाबा साहब के संघर्षों को लगा रहे हैं पलीता-डीएसपी

आरक्षण प्राप्त जनप्रतिनिधि-नौकरशाह बाबा साहब के संघर्षों को लगा रहे हैं पलीता-डीएसपी

 आरक्षण प्राप्त जनप्रतिनिधि-नौकरशाह बाबा साहब के संघर्षों को लगा रहे हैं पलीता-डीएसपी

● डॉ०अम्बेडकर के संघर्षों की बदौलत मिले मान सम्मान में भूले पूर्वजों पर हुए अत्याचार-एस एन चक

देश शक्ति पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष रिटायर्ड डीजी पुलिस एस एन चक ने कहा है कि उन लोगों को क्या नाम दिया जाए जो बाबा साहब डॉ०भीमराव अम्बेडकर के संघर्ष से प्राप्त आरक्षण की बदौलत पढ़ लिख लेने के कारण सरकारी नौकरियां पा लेते हैं और आरक्षित सीटों से सांसद,विधायक, मेयर,पार्षद,जिला पंचायत अध्यक्ष,सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष,सभासद,ब्लाक प्रमुख,क्षेत्र पंचायत सदस्य,ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य आदि जनप्रतिनिधि बन जाते हैं,लेकिन ये नौकरशाह और जनप्रतिनिधि अपने व्यक्तिगत सुख साधनों और अपनी सत्ता की हनक में अपने पिछड़ों,दलितों के लिए आवाज उठाने के बजाय पिछड़ों-दलितों के हितों के दुश्मनों के तलवे चाटने में लग जाते हैं ।

देश शक्ति पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर-प्रदेश के पुलिस महानिदेशक रहे एस एन चक ने बीते दिन पत्रकारों से  एक भेंट में कहा है कि जो सुबह-शाम मूर्ति पूजा तो करते हैं परन्तु जिनकी वजह से उन्हें सब कुछ मिला उन बाबा साहब डॉ०भीमराव अम्बेडकर की फोटो लगाने और उन्हें आदर सम्मान देने में आज भी झिझकते हैं।  ऐसे लोग पाखण्डियों के हाथों की कठपुतली तो बन जाते हैं और उनको सर पर भी बैठा लेते हैं लेकिन पिछड़ों दलितों के साथ चलने में और उनको एकजुट करने में इन्हें शर्म आती है। जो जय श्रीराम,राधे-राधे,बम भोले,जय बजरंग बली आदि के जयकारे लगाते हुए इन सबकी भक्ति में लीन रहते हैं लेकिन जय भीम बोलने में ऐसे लोगों की जुबान पर ताला लग जाता है। 

जो लोग मन्दिर,मूर्तियाँ बनवाने और स्थापना कराने में ऐसे बढ़ चढ़ कर आगे आते हैं मानो इनसे ही पिछड़ों दलितों के बच्चों को शिक्षा,रोजगार,खुशहाली,सम्मान मिल जाएगा और पिछड़ों दलितों की बहू बेटियों की बेइज्जती,बलात्कार रुक जाएंगे और पिछड़ों दलितों को पाखण्डी अपने बराबर समझने लगेंगे ।

डीएसपी अध्यक्ष ने बताया कि सच्चे अर्थों में जो भी इन्सान होगा वह ऐसे लोगों को अहसान फरामोश,गद्दार,कमअक्ल और कायर ही कहेगा। उन्होंने कहा है कि देश मे हम पिछड़े दलित 85 प्रतिशत होने के बावजूद भी प्रजातंत्र में हम 85 प्रतिशत शासक बनने से कोसों दूर हैं,आखिर क्यों ? और मात्र 15 प्रतिशत मुट्ठी भर लोगों के गुलाम आखिर क्यों हैं ? जबकि हम सब 85 प्रतिशत व आरक्षण प्राप्त जनप्रतिनिधि और नौकरशाह अगर सुधर जाएं और ठान लें कि हमें शासक खुद बनना है तो आने वाले समय में पूरे देश में 85 प्रतिशत का ही एकक्षत्र राज होगा और वह भी हजारों हजारों वर्षों के लिए। देश शक्ति पार्टी ने भारत के 85 प्रतिशत वर्ग को लोगों को उनके अधिकार बताने और जगाने का संकल्प लिया है जिसके तहत पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों ने गांव गलियों में एक मिशन के रूप में जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।

सोमवार, अगस्त 23, 2021

पुराना टीला मकान के ऊपर गिरने से करीब आधा दर्जन लोग घायल

पुराना टीला मकान के ऊपर गिरने से करीब आधा दर्जन लोग घायल


जसवंतनगर/इटावा।
सिरसा की मडैयां गांव में अचानक वर्षो पुराना टीला भरभराकर मकान के ऊपर गिर जाने से उसमे मौजूद आधा दर्जन लोग घायल हो गये। पशुधन समेत दो बाइक व गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया। घटना में घायल सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हे इटावा अम्बेडकर जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया है।    
   प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार तडके 5 बजे उक्त गांव निवासी होरी लाल पुत्र रामेश्वर दयाल व उनकी पत्नी सुखरानी, बहिन चुन्नी देवी, तथा नाती अरून कुमार, भांजा अतराज तथा मोनू जो घर पर ही मौजूद थे तभी मकान से सटा टीला अचानक मकान पर गिर पडा।  घटना की सूचना आसपास के लोगो को जैसे ही मिली वह दोडे दौडे घटनास्थल पर पहुॅचे। घायलों को  मशक्कत के बाद बाहर निकाला और 108 नम्वर पर इसकी सूचना दी। कुछ ही समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की एम्बूलेंस घटनास्थल पर पहुॅचे गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर पाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुॅच गये और सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा। इस घटना मे गृहस्वामी होरी लाल की दो भैस, 12 बकरी, दो बाइके, तथा घर गृहस्थी का पूरा सामान नष्ट हो गया 
       घटना की सूचना उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य को मिली तो उन्होने तहसीलदार अशोक कुमार तथा क्षेत्रीय लेखपाल पंकज कुमार को घटनास्थल पर भेजा और नुकसान का जायजा लिया। मौके पर भाजपा नेता अनिल राजपूत अपने सहयोगियो को लेकर पहुॅचे और पीडित परिजनों को रसद राहत सामग्री प्रदान की।

रविवार, अगस्त 22, 2021

*गरीबो और असहायों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है-विजय प्रताप सिंह सेंगर*

*गरीबो और असहायों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है-विजय प्रताप सिंह सेंगर*


प्रीतम सिंह, संवाददाता
राणा प्रताप सिंह चौहान

महेवा,इटावा

दुनिया मे गरीबो व असहायों  की सेवा करना ही सबसे बड़ी समाजसेवा है उक्त विचार ग्राम प्रधान बहेड़ा विजय प्रताप सिंह सेंगर ने गाँव के करीब दर्जन भर 80 वर्ष से अधिक उम्र के गरीब लोंगो को एक- एक हजार रुपये  पेंशन के रूप में देते हुए व्यक्त किये ।
विदित हो कि श्री सेंगर ने चुनाव के समय गाँव के 80 वर्ष से अधिक के उम्र के लोगों को अपनी ओर से अतिरिक्त रूप में आजीवन  पेंशन देने का बादा किया था उसी के तहत गाँव के सीताराम ,द्रोपदी देवी ,सरस्वती ,फूलमती ,रामवती ,प्रेमादेवी ,शोभाराम ,लोंग श्री ,मदनसिंह भदौरिया ,रामजानकी आदि को त्यौहार के पूर्व नगद धनराशि प्रदान की ।वहीँ बहेड़ा अड्डा पर चलने फिरने में असमर्थ दो लोगों को उनके घर जाकर ही श्री सेंगर ने धनराशि दी ।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ एच एस पाठक ,शिक्षक हरसहाय तिवारी ,लालमणि दुबे  ,लल्लू सिंह सेंगर ,महेंद्र सिंह सेंगर ,अमित भदौरिया ,सुरजन सिंह पाल,प्रदीप कुमार  आदि मौजूद रहे।
विदित हो कि इसके अतिरिक्त श्री सेंगर पिछले करीब 20 वर्ष से अपने गाँव व  क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक विधवाओं व अति गरीब लोंगो को 500 रूपये महीने पेंशन व उनके असहाय बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठा रहे है ।
अपर पुलिस अधीक्षक ने ऊसराहार थाने पहुंचकर दिए निर्देश

अपर पुलिस अधीक्षक ने ऊसराहार थाने पहुंचकर दिए निर्देश

प्रीतम सिंह, संवाददाता
 संजीव कौशल
ताखा । रक्षा बंधन के पावन पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऊसराहार थाने पहुंचे तथा दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
          अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ऊसराहार थाने पहुंचे महिला डेस्क का निरीक्षण किया तथा रजिस्टर को चेक किया साथ ही साथ महिलाओं की समस्याओं को महिला डेस्क पर ही सुनने के निर्देश दिए। क्षेत्र के सक्रीय अप्राधिययों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए । रक्षा बंधन के पावन पर्व पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड व क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस को लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए।
        अपर पुलिस अधीक्षक के दिये गए निर्देश के बाद पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील नजर आयी।
बनास डेयरी (अमूल )का बोनस वितरण समारोह

बनास डेयरी (अमूल )का बोनस वितरण समारोह

बनास डेयरी (अमूल) की सोसाइटी अजीत की गढ़िया 7251 अजीत की गाड़ियां दुग्ध उत्पादक एसोसिएशन पर रक्षाबंधन के पावन त्यौहार के अवसर पर अजीत की गढ़िया सोसायटी के सचिव नीरज पाल द्वारा सभी पशुपालक किसानों को बाल्टी वितरण किया गया और चीनी और सीबाई भी वितरण किया गया जिससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई नीरज पाल ने बताया की दीपावली को वार्षिक बोनस समारोह होगा जिसमें सभी किसानों को पूरा 1 साल का बोनस दिया जाएग जिन किसानों ने अमूल डेयरी बनास पर दूध दिया है उनकी आय बढ़ाने के लिए किसानों को बोनस दिया जाता है इसलिए सभी किसान बनास डेरी से जुड़े और अपनी आय बढ़ाएं।।
प्रीतम सिंह, संवाददाता
मानवता-इंसानियत जिंदावाद,भरथना ई०ओ० को सलाम*

मानवता-इंसानियत जिंदावाद,भरथना ई०ओ० को सलाम*

*
प्रीतम सिंह, संवाददाता

● भरथना पालिका प्रशासन ने पेश की मानवता और इंसानियत की मिसाल,
भरथना नगर पालिका परिषद के युवा अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल ने यूं तो पूरे कोरोना काल में अपनी जानजोखिम में डाल कर भरथना की जनता को कोरोना के संकट से बचाने के तमाम प्रयास करते हुए अपनी सेवाओं से भरथना वासियों के दिलो में खासी जगह बना ली है। लेकिन उन्होंने बीते दिन फिर से अपनी व्यक्तिगत छमताओं का एक उदाहरण प्रस्तुत कर मानवता और इंसानियत जिंदा रखने का कार्य किया है,जो बेमिसाल है जिसके लिए हम सब भरथनावासी ई०ओ०भरथना को सलाम करते हैं।
आपको बतादें बीते दिन की भोर होते ही भरथना के मोहल्ला मोतीगंज में निवास कर रहे प्रमोद कुमार पोरवाल 60 बर्ष पुत्र जगदीश नारायण का आकस्मिक निधन ही गया। मृतक प्रमोद कुमार पोरवाल अविवाहित थे उनकी देख-रेख उनकी भाभी व उनके भतीजे के कर रहे थे। उनके निधन होने की खबर पर अन्य कोई रिश्तेदार भी नही पहुँच सके। जिसकी खबर मिलते ही मानवता और इंसानियत का परिचय दिखाते हुए भरथना नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल अपनी पालिका कर्मियों की टीम के साथ पहुँच गये और उन्होंने मृतक प्रमोद कुमार पोरवाल के शव की अन्तिम यात्रा का समुचित इंतजाम कर खुद व्यवस्थाओं को जुटा कर खुद शव यात्रा लेकर निकल पड़े और प्रमोद कुमार पोरवाल के शव का विधिवत अन्तिम संस्कार कराया है। इस अन्तिम संस्कार के दौरान भरथना पालिका के ई०ओ०राम आसरे कमल के साथ पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह रामजी भदौरिया, अशोक कुमार यादव,सुमित कुमार,सफाई नायक विमल कुमार अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
पुलिस ने शातिर अपराधी नशीला पावडर सहित धर दबोचा

पुलिस ने शातिर अपराधी नशीला पावडर सहित धर दबोचा

पुलिस ने शातिर अपराधी नशीला पावडर सहित धर दबोचा
प्रीतम सिंह ,संवाददाता
हनुमंत पुरा, चकरनगर
ताखा । ऊसराहार पुलिस के हाथ क्षेत्र का शातिर अपराधी लगा जिस पर दो दर्जन से ज्यादा मुकद्दमे पंजीकृत हैं तथा एक वारंट में फरार चल रहा था नशीला पावडर बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है।
           ऊसराहार थाना पुलिस ने दावा किया है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के आदेशानुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में थाना में तैनात उपनिरीक्षक शुरेश पाल अपने हमराही के साथ सरसईनावर से गश्त करते हुए समथर बम्बा पर पहुंचे तभी मुखबिर से खबर मिली कि नगरिया याद्वान की तरफ से एक व्यक्ति पैदल समथर बम्बा की ओर आ रहा है जिसके पास नशीला पावडर भी है समय रहते यदि पकड़ा जाय तो बड़ी सफलता मिल सकती है।
          पुलिस ने दावा किया कि जैसे ही नगरिया याद्वान की तरफ पुलिस चली तभी नगरिया याद्वान से लगभग 100 मीटर पीछे एक व्यक्ति झाड़ियों की तरफ दिखायी पड़ा। पुलिस के पकड़ने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम नारायण हरि उर्फ डौली पुत्र स्व अंग्रेज सिंह यादव निवासी दौलतपुर थाना ऊसराहार बताया तलाशी के दौरान उसके पास 141 ग्राम अल्फाज़ोलम नशीला पावडर मिला तथा एक मुकद्दमा में वारंटी भी चल रहा था।
         पुलिस ने बताया कि यह पकड़ा गया अपराधी काफी शातिर किस्म का है इस पर पहले से 25 मुकद्दमे दर्ज हैं। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एन डी पी एस की धाराओं में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।

शुक्रवार, अगस्त 20, 2021

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बालिका को मारी टक्कर, खाई में पलटा

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बालिका को मारी टक्कर, खाई में पलटा

 अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बालिका को मारी टक्कर, खाई में पलटा 

चकरनगर/इटावा : चकरनगर के सरकारी खाद्य गोदाम से राशन लेकर आ रहा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे शौच को बैठी बालिका के टक्कर मारता हुआ खाई में पलट गया। दौड़े राहगीरों ने ट्रैक्टर के नीचे फसी बालिका को बाहर निकाला, तब तक ट्रैक्टर चालक कांटो से बाहर निकलकर फरार हो गया। घायल बालिका को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चकरनगर चांदई पर बने सरकारी गोदाम से सिंडौस पंचायत के बल्लो गढ़िया राशन डीलर अपने महेन्द्रा ट्रैक्टर से बुधवार शाम करीब सवा चार बजे गल्ला की बोरिया लेकर राशन की दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान लखना सिंडौस सड़क मार्ग पर सहसों गांव के सामने अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे शौच को बैठी खुशी (8) पुत्री सुभाष दोहरे बदनपुरा को टक्कर मारता हुआ नीचे खाई में जाकर पलट गया, ट्रेक्टर में भरी गल्ला की बोरिया भी पलट गई। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने खाई में गिरी बालिका को घायल अवस्था में बाहर निकाला, तब तक ट्रैक्टर चालक झाड़ियों से बाहर निकल कर मौके से फरार हो गया। इधर घायल बालिका को रिस्तेदार ने चकरनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। बताते चलें कि उपरोक्त बालिका सहसों गांव निवासी प्रदीप दोहरे के यहां रिस्तेदारी में आई हुई थी।

गुरुवार, अगस्त 19, 2021

परशुराम सेवा समिति उ.प्र. की बैठक 5 सितम्बर को उदी में होगी

परशुराम सेवा समिति उ.प्र. की बैठक 5 सितम्बर को उदी में होगी

परशुराम सेवा समिति उ.प्र. की बैठक 5 सितम्बर को उदी में होगी
 सनशाइन संवाददाता ऋचा तिवारी                      

  इकदिल- इटावा, परशुराम सेवा समिति उ.प्र. की एक आवश्यक बैठक 5 सितम्बर  
दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से पं.लक्ष्मीनारायण इण्टर कालेज उदी (पुलिस चौकी के पास) में होगी । उक्त जानकारी देते हुए परशुराम सेवा समिति उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी । बैठक में संरक्षक मंडल, प्रदेश, जिला व नगर  कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी व सदस्य भाग लेगें । प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सम्राट ने परशुराम सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से 5 सितम्बर को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया है ।
खण्ड विकास अधिकारी महेवा का हुआ स्थान्तरण Mahewa

खण्ड विकास अधिकारी महेवा का हुआ स्थान्तरण Mahewa

खण्ड विकास अधिकारी महेवा का हुआ स्थान्तरण

राणा प्रताप सिंह चौहान

महेवा,इटावा
एक माह के भीतर ही बदल गये खण्ड विकास अधिकारी महेवा बृजमोहन अम्बेड ,उनकी जगह अपर जिला सहकारी अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा बनाये गए महेवा के खंड विकास अधिकारी ।
विदित हो कि गत 22 जुलाई को सतीश चंद्र पांडेय का चकरनगर स्थानांतरण होने के बाद डी सी एन आर एल एम जो कि सैफ़ई में खण्ड विकास अधिकारी थे ,उन्हें महेवा  का प्रभार दिया गया था वही भर्थना से हटाए गये खण्ड विकास अधिकारी श्री मिश्रा को मुख्य विकास अधिकारी  सन्तोष कुमार राय ने महेवा का खण्ड विकास अधिकारी का चार्ज दिया व श्री अम्बेड को कार्यमुक्त कर दिया ।
"मेट चयन में विवाद के चलते हटे अम्बेड "
-------------------------------------------
ऐसा माना जा रहा है कि ब्लॉक महेवा में मनरेगा के तहत मेट चयन के विवाद के चलते ब्लॉक प्रमुख पवित्रा दोहरे ,प्रधान प्रतिनिधि अहेरीपुर अखिलेश वर्मा ,मड़ौली निर्मल चौहान ,जयमलपुर मुन्नू चौधरी ,आदि ने जिलाधिकारी से श्री अम्बेड की शिकायत की थी उसी के चलते उन्हें खण्ड विकास अधिकारी के पद से 23 दिन बाद ही हटना पड़ा।
भाजपा नेता थे नाराज -
पूर्व खण्ड विकास अधिकारी महेवा सतीश चंद्र पांडेय के चकरनगर स्थानांतरण होने के बाद व अम्बेड की महेवा में नियुक्ति के चलते भाजपा के कई स्थानीय नेता व कार्यकर्ता नाराज थे जिन्होंने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ,साँसद डॉ रामशंकर कठेरिया व विधायक सावित्री कठेरिया से नाराजगी व्यक्त की थी आगामी विधान सभा चुनाव में ब्राह्मण बाहुल्य ब्लॉक होने के चलते नाराजगी को दूर करने के लिए भी खण्ड विकास अधिकारी का परिवर्तन किया गया ।
यमुना और चंबल उफान पर, 50 गांव अलर्ट मोड पर

यमुना और चंबल उफान पर, 50 गांव अलर्ट मोड पर


 इटावा। जिले की यमुना और चंबल उफान पर हैं। चंबल का जलस्तर बारिश के पानी से और यमुना का जलस्तर हथिनीकुंड से पानी छोड़े जाने के कारण लगातार बढ़ रहा है। हालांकि अभी दोनों नदियां खतरे के निशान ने लगभग पांच मीटर नीचे हैं। दोनों नदियों के किनारे बसे गांव फिलहाल सुरक्षित हैं। अगर चंबल में बांध का पानी छोड़ा गया तो चकरनगर और बढ़पुरा ब्लाक के गांवों में बाढ़ की पूरी संभावना है। इस खतरे को भांपकर जिला प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। दोनों नदियों के किनारे बसे गांवों में एलर्ट कर दिया गया है। पूरी सतर्कता बरती जा रही है। राजस्व विभाग के कर्मचारी पल पल की रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से शासन प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं।

12 बाढ़ चौकियां बनी, नाव और नाविक हाई एलर्ट पर

चकरनगर संवाद न्यूज के अनुसार चकरनगर और इटावा तहसील के करीब 50 से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा है। यमुना और चंबल में निरंतर बढ़ रहे जलस्तर से बीहड़ी गांव में बाढ़ को लेकर हलचल पैदा हो गई है। तहसील प्रशासन ने नदियों के जल प्लावन को लेकर 12 चौकियां मर्दानपुरा, विंडवा ,खुर्द सिंडोस, बिडौरी, बंसरी, कचहरी, गढ़ा कास्दा, अनेठा, अंदावा, भरेह, कंधेसी घार गांवों के प्राथमिक विद्यालयों में और चकरनगर तहसीलदार कार्यालय में बनाई गई है। इसके साथ ही छह गांवों में छोटी नाव की व्यवस्था की गई है।

बोले ग्रामीण

बाबूराम बताते हैं कि नदी में बढ़ते पानी को देख कर लग रहा है कि 24 घंटे में नदी तबाही मचा देगी। जिसको लेकर घर की जरूरी चीजों को समेट कर रख लिया है। पानी भरते सुरक्षित जगह पर निकल जाएंगे। रामकुमार का कहना है कि पानी जिस रफ्तार से बढ़ रहा है। उससे लगता है कि बाढ़ से आ सकती है। इसलिए वह परिवार के साथ तैयार हैं, ताकि समय रहते यहां से निकल सकें।

अधिकारी बोले

उप जिला अधिकारी चकरनगर सत्य प्रकाश ने बताया कि नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखकर नदी किनारे बसे सभी गांव में अलर्ट कर दिया गया है। तहसीलदार, नायब तहसीलदार समस्त लेखपाल क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। संभावित गांव में चौकियां बनाकर नदियों के जल प्लावन की निगरानी की जा रही है। अभी तक स्थितियां सामान्य हैं।

यमुना नदी के 25 गांव

गौहानी, खिरीटी, कछपुरा, नद गंवा, चिंडोली, डिभौली, हरौली घार, दिलीप नगर, कांयछी, निवी, नौगांवा, पुरा वली, इकनौर, विल्हाटी, निवारी कचहरी, लखनपुरा घार, करावली

चंबल नदी से 16 गांव

बंसरी, अचरौली सलोखरा, कतरौली, पथर्रा, बिहार, इमिलिया, चकरपुरा, महुआ सूडा, जगतौली, बरेछा, मिटहटी, कुंदौल, पालीघार, सहसो, भोआ

क्वारी नदी से 10 गांव

ललूपुरा, चौरेला, सिंडौस, विंडवा खुर्द, चमराहीतीर, रीतौर, कुवंर पुरा कुर्छा, बिडौरी, बिठौली पसिया

कुछ इस तरह से बढ़ रहा है चंबल का जलस्तर

चंबल नदी के खतरे का निशान 121 मीटर पर है। रविवार को रात 8 बजे जलस्तर 112.85 सेमी था। 2 अगस्त को जलस्तर धीरे धीरे बढ़ने लगा। सुबह 10 बजे जलस्तर 116.43 तक पहुंच गया। उदी चंबल स्थल प्रभारी शहजादे खां ने बताया कि सुबह के बाद जलस्तर धीरे धीरे कम होना शुरू हो गया है। अभी यह सिर्फ बारिश का ही पानी है। बारिश अगर जारी रहती है तो जलस्तर बढ़ने लगेगा।

हथिनी कुंड का पानी आने से यमुना भी उफनी

लवेदी। हथिनी कुंड से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने और तेज बारिश के चलते यमुना किनारे बसे गांवों में एलर्ट जारी कर दिया गया है। गांवों में तैनात लेखपाल और सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से प्रतिदिन रिपोर्ट ली जा रही है।

बुधवार, अगस्त 18, 2021

महेवा जन कल्याण सेवा संस्थान  के पदाधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों को लन्च पैकेट वितरित किये

महेवा जन कल्याण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों को लन्च पैकेट वितरित किये

 महेवा जन कल्याण सेवा संस्थान  के पदाधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों को लन्च पैकेट वितरित किये

राणा प्रताप सिंह चौहान महेवा,इटावा

जन कल्याण सेवा संस्थान राष्ट्रीय एनजीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह गुर्जर के निर्देशन में आज जनपद  इटावा के पदाधिकारियों ने  महेवा एवम  चकरनगर ब्लॉक के मड़ैया व  रनियां गांव में बाढ़ से पीड़ित हुए लोगों को लन्च पैकेट, फल व बिस्किट आदि सामग्री वितरण की गई।   

       इस अवसर पर  एनजीओ के राष्ट्रीय सदस्य एवं प्रदेश प्रभारी पुष्पराज, वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष प्रशि कान्त उर्फ सन्दीप गौतम, जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, जिला सचिव पवन सिंह,मोहम्मद डम्पी उर्फ बन्टी, राहुल सिंह, सिंटू ने ग्राम रनियां में ग्रामीणों के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनी और इसके पश्चात वहाँ एकत्रित हुए बुजुर्ग, माताओं,बहिनों, युवाओं व बच्चों को लंच पैकेट, फल व बिस्किट वितरित  किये।

       एनजीओ के प्रदेश प्रभारी पुष्पराज जी ने कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य जन कल्याणकारी है। इसके अंतर्गत हम समाज की सेवा करने के लिए हर समय तैयार रहते हैं। और आगे भी इसी तरह से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में कार्य करते रहेंगे ।

मंगलवार, अगस्त 17, 2021

रिजल्ट संसोधन आया नही दाखिले की अंतिम तारीख कल 17 अगस्त Results pending

रिजल्ट संसोधन आया नही दाखिले की अंतिम तारीख कल 17 अगस्त Results pending

 रिजल्ट संसोधन आया नही दाखिले की अंतिम तारीख कल 17 अगस्त



17 छात्रों का भविष्य अदर में लटका

चकरनगर/इटावा:यूपी सरकार ने भले ही कक्षा 6 से 11 के लिए एडमिशन प्रक्रिया को 17 अगस्त तक पूरी करने का आदेश जारी किया हो लेकिन रिजल्ट संसोधन के लिए भेजे गए छात्रों के लिए यह अंतिम तारीख मुसीबत बनी हुई है।

विधित हो कि बोर्ड ने 31 जुलाई को कक्षा 10 और कक्षा 12 के रिजल्ट जारी किए थे जिसमें यूपी के तमाम छात्रों के रिजल्ट संसोधन में फंसे है।बोर्ड के द्वारा रिजल्ट संसोधन के लिए इंटर कॉलेजों से लिस्ट मांगी गई थी जिसकीं अंतिम तारीख 11 अगस्त बताई गई है।लेकिन संसोधन लिस्ट भेजने के तदोपरान्त 17 अगस्त एडमिशन की अंतिम तारीख घोषित कर दी गयी है।अब ऐसे में रिजल्ट संसोधन में फंसे छात्रों पर मुसीबत छाई है ऐसे में सरकार को दाखिले की तारीख बढ़ा देनी चाहिए तथा रिजल्ट संसोधन को जल्दी सुधार कर रिजल्ट दे देना चाहिए ताकि छात्र अगली कक्षा में एडमिशन ले सकें।जिसके क्रम चकरनगर जवाहर इंटर कालेज के प्रिंसपल शैलेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि हमारे कालेज में रिजल्ट संसोधन के लिए 14 छात्र इंटर में तथा 3 छात्र हाईस्कूल के है ऐसे में कुल 17 छात्रों के भविष्य अदर में लटके है पूरे प्रदेश के कालेजो के यही हाल है ऐसे में सरकार को दाखिले की अंतिम तारीख बढाकर रिजल्ट संसोधन कर परिणाम जल्दी दे देना चाहिए।

सोमवार, अगस्त 16, 2021

Farmer death कीटनाशक का छिड़काव करते वक्त किसान की मौत

Farmer death कीटनाशक का छिड़काव करते वक्त किसान की मौत

 किसान की दवा डालते वक्त गश खाने से मौत

दैनिक सनशाइन समय संवाददाता संजीव कौशल

ताखा । क्षेत्र के सरसईनावर गांव निवासी नरेंद्र जोशी की गश खाकर मौत परिजनों में कोहराम।

        सरसईनावर निवासी नरेंद्र कुमार जोशी उम्र 55 वर्ष धान के खेत मे कीटनाशक दवा डाल रहे थे  दवा डालते वक्त ही अचानक गश खाकर गिर पड़े उन्हें आनन फानन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसईनावर ले जाया गया जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया जिनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले ही नियुक्त किया संजीब को जिलाध्यक्ष,Etawah News

भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले ही नियुक्त किया संजीब को जिलाध्यक्ष,Etawah News

भाजपा में फेरबदल-संजीब राजपूत को सौंपी इटावा संगठन की कमान ● ब्लाक प्रमुख चुनाव में पार्टी की करारी हार के कारण अध्यक्ष पर गिरीगाज, ● भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले ही नियुक्त किया संजीब को जिलाध्यक्ष, जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
इटावा। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी ने अचानक राज्य के तीन जनपदों में संगठन की और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से फेरबदल करते हुए नये जिलाध्यक्षों के नामो की घोषणा करदी है। जिसमें इटावा जनपद की कमान भाजपा नेता संजीव राजपूत को सौंपी गई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी नियुक्ति पत्र व आदेश पत्र में बताया कि इटावा,मेरठ और गोंडा जनपदों में पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां रद्द करते हुए। पार्टी हाईकमान व भाजपा प्रान्त नेतृत्व से विचार विमर्श करके आगामी विधानसभा चुनाव को भी ध्यान में रखते हुए उपरोक्त तीनो जनपदों के निवर्तमान जिलाअध्यक्षों को तत्काल हटाकर नये जिलाध्यक्षों के नामो की घोषणा करदी है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने ट्विटर हैंडिल/अकाउंट पर करके उक्त तीनों जनपदों के कार्यकर्ताओं को चौंका दिया है। जिसके तहत इटावा जनपद में भाजपा संगठन की कमान भाजपा नेता संजीव राजपूत को जिलाअध्यक्ष बनाकर सौंपी गई है। संजीब राजपूत को जनपद की मुख्य कमान सौंपे जाने से पार्टी पदाधिकारियों में नया जोश भर गया है। यह घोषणा बीती देर शाम घोषित होते ही नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजपूत को बधाइयां देने बाले पार्टी नेता पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व समर्थकों का तांता लगा हुआ है।

गुरुवार, अगस्त 12, 2021

नये सत्र से महाविद्यालय अब बिल्कुल ही नये कलेवर में दिखेगा-डॉ विद्याकान्त

नये सत्र से महाविद्यालय अब बिल्कुल ही नये कलेवर में दिखेगा-डॉ विद्याकान्त

 नये सत्र से महाविद्यालय अब बिल्कुल ही नये कलेवर में दिखेगा-डॉ विद्याकान्त (निदेशक के के महाविद्यालय, इटावा)

इटावा। अब से लेकर नये सत्र से जनपद का प्रसिद्ध शिक्षा मन्दिर रहा के के महाविद्यालय अब बिल्कुल ही नये कलेवर में दिखेगा यह कहना है महाविद्यालय के नवनियुक्त निदेशक डॉ विद्याकान्त तिवारी का । 


आज महाविद्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि, महाविद्यालय में अब तक जो भी शिक्षकगण अपने शिक्षण कार्य मे रुचि नही ले रहे थे अब उन्हें कड़ी चेतावनी दी जा रही है कि अपने अपने विभागों में पठन पाठन का कार्य नये सत्र से समय से शुरू कराना सुनिश्चित करे व रोज ही विद्यालय में समय से आना व जाना भी सुनिश्चित करे अन्यथा महाविद्यालय प्रबन्ध समिति कड़ी कार्यवाही का निर्णय लेने को बाध्य होगी। अब से शिक्षक सुबह 10 से 3 व सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी 10 से 4 बजे तक महाविद्यालय में रहना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में जिस भी व्यक्ति को जो भी दायित्व दिये जायेंगे  उसकी प्रगति आख्या उसे ही प्रस्तुत करनी होगी व उस कार्य को पूरा करने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी भी उसी व्यक्ति या विद्यालय के कर्मचारी की ही होगी। नये सत्र से खेल कूद व योग को बढ़ावा देने के लिये भी नये प्रयास किये जाएंगे। अनुशासन हीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जायेगी । महाविधालय का एक गौरवशाली इतिहास रहा है जिसे कायम रखना भी हम सबकी ही जिम्मेवारी है। हमारे इसी महाविद्यालय के कई छात्र छात्राये आईएएस, पीसीएस, आईपीएस,आईआरएस जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर शुशोभित है या रह चुके है अतः हमे उसी परंपरा को जीवंत रखना है। लेकिन यह तभी सम्भव होगा जब महाविद्यालय का शिक्षक अपनी योग्यता व ज्ञान को छात्र तक पहुंचायेगा । आजकल छात्र व शिक्षक ने पुस्तकों से बैर कर लिया है जो कि भविष्य के लिये ठीक नही है। इसी के साथ छात्रों को भी अनुशासन में रहना ही होगा। इसी परंपरा का निर्वाहन कर हम अच्छे नागरिकों का निर्माण कर पाएंगे। विश्विद्यालयी परीक्षा में हुई लापरवाही के बाद हुई कार्यवाही के जवाब में उन्होंने कहा कि, परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र में कक्षा में बस वेरिफिकेशन प्रपत्र बांटे जा रहे थे जिसे देखकर विश्विद्यालय प्रशासन को भ्रम हुआ परीक्षा में सामूहिक नकल जैसी कोई बात ही नही थी। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ सुचित्रा वर्मा ने कहा कि महाविधालय में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राये अनुशासन में रहे व अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें महाविद्यालय परिवार सभी छात्र छात्राओं के साथ उनकी शिक्षा पूर्ति व समग्र विकास हेतु पूरी मेहनत करेगा।आज की प्रेस वार्ता में महाविद्यालय की नवनियुक्त कार्यवाहक प्राचार्या डॉ सुचित्रा वर्मा व प्रबन्ध समिति मंत्री राकेश वर्मा भी मौजूद रहे।