मानवता-इंसानियत जिंदावाद,भरथना ई०ओ० को सलाम* - Sunshine samay सनशाइन समय

मानवता-इंसानियत जिंदावाद,भरथना ई०ओ० को सलाम*

*
प्रीतम सिंह, संवाददाता

● भरथना पालिका प्रशासन ने पेश की मानवता और इंसानियत की मिसाल,
भरथना नगर पालिका परिषद के युवा अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल ने यूं तो पूरे कोरोना काल में अपनी जानजोखिम में डाल कर भरथना की जनता को कोरोना के संकट से बचाने के तमाम प्रयास करते हुए अपनी सेवाओं से भरथना वासियों के दिलो में खासी जगह बना ली है। लेकिन उन्होंने बीते दिन फिर से अपनी व्यक्तिगत छमताओं का एक उदाहरण प्रस्तुत कर मानवता और इंसानियत जिंदा रखने का कार्य किया है,जो बेमिसाल है जिसके लिए हम सब भरथनावासी ई०ओ०भरथना को सलाम करते हैं।
आपको बतादें बीते दिन की भोर होते ही भरथना के मोहल्ला मोतीगंज में निवास कर रहे प्रमोद कुमार पोरवाल 60 बर्ष पुत्र जगदीश नारायण का आकस्मिक निधन ही गया। मृतक प्रमोद कुमार पोरवाल अविवाहित थे उनकी देख-रेख उनकी भाभी व उनके भतीजे के कर रहे थे। उनके निधन होने की खबर पर अन्य कोई रिश्तेदार भी नही पहुँच सके। जिसकी खबर मिलते ही मानवता और इंसानियत का परिचय दिखाते हुए भरथना नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल अपनी पालिका कर्मियों की टीम के साथ पहुँच गये और उन्होंने मृतक प्रमोद कुमार पोरवाल के शव की अन्तिम यात्रा का समुचित इंतजाम कर खुद व्यवस्थाओं को जुटा कर खुद शव यात्रा लेकर निकल पड़े और प्रमोद कुमार पोरवाल के शव का विधिवत अन्तिम संस्कार कराया है। इस अन्तिम संस्कार के दौरान भरथना पालिका के ई०ओ०राम आसरे कमल के साथ पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह रामजी भदौरिया, अशोक कुमार यादव,सुमित कुमार,सफाई नायक विमल कुमार अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url