*बसन्त बैली में सम्पन्न हुई मेहंदी-राखी प्रतियोगिता* ●
*बसन्त बैली में सम्पन्न हुई मेहंदी-राखी प्रतियोगिता*
● स्कूल की छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा,
प्रीतम सिंह ,संवाददाता
भरथना क्षेत्र की सुप्रशिद्ध शिक्षण संस्था बसन्त बैली पब्लिक स्कूल में रक्षाबन्धन के शुभ अवसर पर शनिवार को स्कूल के छात्र-छात्रओं ने आयोजित राखी-मेहन्दी प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
जिसमे निर्णय कमेंटी की जज कु०सुधा यादव,बर्षा पोरवाल,पूनम गुप्ता और शनि यादव ने प्रतियोगिता की गुणवत्ता परखी जिसके तहत राखी बनाओ प्रतियोगिता में
कु०मनु यादव ने प्रथम, द्वतीय कु०सृष्टि द्वतीय व
अर्सल खांन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जबकि मेहँदी रचाओ प्रतियोगिता में कु०जया सक्सैना ने प्रथम,कु०आशी द्वतीय और कु०दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी छत्राओं ने मौजूद सभी छात्र भाइयों को राखी बांधकर तिलक बन्दन कर मिष्ठान खिलाया जबकि छात्रों ने अपनी बहिनों को उपहार स्वरूप चरण बन्दन कर उनकी सुरक्षा व सम्मान रखने का वादा किया।
प्रतियोगिता के अवसर पर संस्था के डारेक्टर डॉ० राम नरेश सिंह यादव, प्रधनाचार्य सुखवीर सिंह, बेदप्रकाश यादव"मयंक", डॉ०राजीव यादव,प्रकाश चन्द्र,कु०रिया शर्मा,हर्षता पोरवाल,रिंकी यादव सन्ध्या पोरवाल आदि संस्था का स्टाप मौजूद रहा।