बमनहीपुर प्रधान को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया - Sunshine samay सनशाइन समय

बमनहीपुर प्रधान को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया


प्रीतम सिंह ,संवाददाता
हनुमंत पुरा, चकरनगर
ताखा । महिलाओं को स्वाबलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के तमाम प्रयास किये जा रहे हैं। महिलाएं घूंघट से निकलकर समाज मे पुरुषों के बराबर प्रदर्शन भी कर रहीं हैं। समाज के लिए यह सुखद सन्देश है सरकार के प्रयासों की जितनी भी तारीफ की जाय कम है।
           मिशन शक्ति के तहत इटावा जनपद में आज पांच महिला ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। भाजयुमो के मंडल ताखा के अध्यक्ष प्रशांत तिवारी की पत्नी व ग्राम पंचायत बम्हनीपुर की प्रधान श्री मती शिवा तिवारी को आज जिलाधिकारी के सम्मुख सदर विधायक सरिता भदौरिया ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
      ग्राम प्रधान शिवा तिवारी ने बताया कि वे घर चलायेगी साथ ही साथ गांव के चहुमुंखी विकास का खाका भी तैयार करेंगी आने वाले समय मे पंचायत का स्वरूप बदला नजर आएगा।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url