पुलिस ने शातिर अपराधी नशीला पावडर सहित धर दबोचा
प्रीतम सिंह ,संवाददाता
हनुमंत पुरा, चकरनगर
ताखा । ऊसराहार पुलिस के हाथ क्षेत्र का शातिर अपराधी लगा जिस पर दो दर्जन से ज्यादा मुकद्दमे पंजीकृत हैं तथा एक वारंट में फरार चल रहा था नशीला पावडर बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है।
ऊसराहार थाना पुलिस ने दावा किया है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के आदेशानुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में थाना में तैनात उपनिरीक्षक शुरेश पाल अपने हमराही के साथ सरसईनावर से गश्त करते हुए समथर बम्बा पर पहुंचे तभी मुखबिर से खबर मिली कि नगरिया याद्वान की तरफ से एक व्यक्ति पैदल समथर बम्बा की ओर आ रहा है जिसके पास नशीला पावडर भी है समय रहते यदि पकड़ा जाय तो बड़ी सफलता मिल सकती है।
पुलिस ने दावा किया कि जैसे ही नगरिया याद्वान की तरफ पुलिस चली तभी नगरिया याद्वान से लगभग 100 मीटर पीछे एक व्यक्ति झाड़ियों की तरफ दिखायी पड़ा। पुलिस के पकड़ने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम नारायण हरि उर्फ डौली पुत्र स्व अंग्रेज सिंह यादव निवासी दौलतपुर थाना ऊसराहार बताया तलाशी के दौरान उसके पास 141 ग्राम अल्फाज़ोलम नशीला पावडर मिला तथा एक मुकद्दमा में वारंटी भी चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि यह पकड़ा गया अपराधी काफी शातिर किस्म का है इस पर पहले से 25 मुकद्दमे दर्ज हैं। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एन डी पी एस की धाराओं में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।