भारत विकासपरिषद एवं रुद्राभिषेक, परिवार मिलन समारोह का किया गया आयोजन
भारत विकासपरिषद एवं रुद्राभिषेक, परिवार मिलन समारोह का किया गया आयोजन
सनशाइन समय संवाददाता अरविंद सिंह
भरेह। चकरनगर विकास खण्ड के चंबल वैली में स्थित भरेश्वर महादेव मंदिर परिसर मे भारत विकास परिषद रुद्राभिषेक एवं परिवार मिलन समारोह कार्य क्रम का आयोजन किया गया,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा उपस्थिति रहे।
आपको बताते चलें कि भारत विकास परिषद रुद्र अभिषेक एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन स्व श्री राम किशोर गुप्ता जी की स्मृति में श्री कृष्ण कुमार गुप्ता (बब्लू) सदस्य भा वि प ने आयोजित कराया जिसमे विशिष्ट अतिथि नीलाम राय वर्मा व डा रमेश चंद शुक्ला की गरिमामई उपस्थिति में हुआ। इस कार्य क्रम में मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम राष्ट्रीय गीत के साथ शुरुआत की व भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि को पटका व तिलक बंधन करके स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने महिलाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट किया जिन महिलाओं ने राखी पर पुलिस कर्मियों को राखी बांधी थी।इस कार्यक्रम के आयोजक श्री कृष्ण कुमार गुप्ता और भारत विकास परिषद ने पहले भरेश्वर महा देव का रुद्र अभिषेक करा कर भंडारा भी किया। इस अवसर पर भरेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री श्री 1008 चंबल गिरि जी ने इस कार्य क्रम की सराहना की और कहा ऐसे कार्य क्रम वो भी भरेश्वर महादेव के दरबार में होने से भारी सुख की अनुभूति हो रही है।
