अपर पुलिस अधीक्षक ने ऊसराहार थाने पहुंचकर दिए निर्देश
प्रीतम सिंह, संवाददाता
ताखा । रक्षा बंधन के पावन पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऊसराहार थाने पहुंचे तथा दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ऊसराहार थाने पहुंचे महिला डेस्क का निरीक्षण किया तथा रजिस्टर को चेक किया साथ ही साथ महिलाओं की समस्याओं को महिला डेस्क पर ही सुनने के निर्देश दिए। क्षेत्र के सक्रीय अप्राधिययों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए । रक्षा बंधन के पावन पर्व पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड व क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस को लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक के दिये गए निर्देश के बाद पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील नजर आयी।