*गरीबो और असहायों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है-विजय प्रताप सिंह सेंगर* - Sunshine samay सनशाइन समय

*गरीबो और असहायों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है-विजय प्रताप सिंह सेंगर*


प्रीतम सिंह, संवाददाता
राणा प्रताप सिंह चौहान

महेवा,इटावा

दुनिया मे गरीबो व असहायों  की सेवा करना ही सबसे बड़ी समाजसेवा है उक्त विचार ग्राम प्रधान बहेड़ा विजय प्रताप सिंह सेंगर ने गाँव के करीब दर्जन भर 80 वर्ष से अधिक उम्र के गरीब लोंगो को एक- एक हजार रुपये  पेंशन के रूप में देते हुए व्यक्त किये ।
विदित हो कि श्री सेंगर ने चुनाव के समय गाँव के 80 वर्ष से अधिक के उम्र के लोगों को अपनी ओर से अतिरिक्त रूप में आजीवन  पेंशन देने का बादा किया था उसी के तहत गाँव के सीताराम ,द्रोपदी देवी ,सरस्वती ,फूलमती ,रामवती ,प्रेमादेवी ,शोभाराम ,लोंग श्री ,मदनसिंह भदौरिया ,रामजानकी आदि को त्यौहार के पूर्व नगद धनराशि प्रदान की ।वहीँ बहेड़ा अड्डा पर चलने फिरने में असमर्थ दो लोगों को उनके घर जाकर ही श्री सेंगर ने धनराशि दी ।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ एच एस पाठक ,शिक्षक हरसहाय तिवारी ,लालमणि दुबे  ,लल्लू सिंह सेंगर ,महेंद्र सिंह सेंगर ,अमित भदौरिया ,सुरजन सिंह पाल,प्रदीप कुमार  आदि मौजूद रहे।
विदित हो कि इसके अतिरिक्त श्री सेंगर पिछले करीब 20 वर्ष से अपने गाँव व  क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक विधवाओं व अति गरीब लोंगो को 500 रूपये महीने पेंशन व उनके असहाय बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठा रहे है ।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url