ऑपरेशन क्लीन के तहत तीन थानों मे ताबड़तोड़ पुलिस और बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड़ - Sunshine samay सनशाइन समय

ऑपरेशन क्लीन के तहत तीन थानों मे ताबड़तोड़ पुलिस और बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड़

 


-मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश के पैरों में लगी गोली तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल

रिपोर्ट /जितेन्द्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती।पुलिस ने तीन थानों के बीच ताबड़तोड़ तीन एनकाउंटर किए जिसमें छं बदमाशों को अरेस्ट किया है, तीन बदमाशो के पैर में गोली लगी, तीन बदमाश मामूली घायल हुए जिन्हें पुलिस अरेस्ट कर थाने ले गई, एनकाउंटर के दौरान तीन पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, शातिर लुटेरों का ये गैंग कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है, पैकोलिया और परसरामपुर थाना क्षेत्र में 80 और 60 हज़ार की लूट कांड में पुलिस को इनकी तलाश थी, मुखबिर की सूचना पर पैकोलिया थाने की पुलिस ने घेरा बंदी की, पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग शरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश शिव कुमार के पैर में गोली लगी और एक बदमाश रवि सोनकर को पुलिस ने अरेस्ट किया मुठभेड़ में सिपाही श्याम सिंह यादव घायल हो गए,  बाकी चार बदमाश मौके से फरार हो गए, पुलिस ने इनका पीछा किया परसरामपुर थाने को अलर्ट किया गया परसरामपुर थाने की टीम ने घेरा बंदी की एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, मुठभेड़ के दौरान बदमाश आदर्श प्रताप सिंह घायल हुए और उस के एक साथी अंकित पांडेय को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया, बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया, मुठभेड़ के दौरान दो अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए जिसकी सूचना छावनी पुलिस को दी गई छावनी पूलिस ने घेराबंदी की पुलिस और बदमाशों के बीच तीसरी बार मुठभेड़ हुई, मुठभेड़ के दौरान बदमाश संजय पांडे घायल हुए और उसके एक साथी शमशेर अहमद को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया, मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हो गये, पकड़े गए बदमाशों के पास से अवैध असलाह व कारतूस बरामद हुआ है, तीन घायल बदमाश और तीन घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मामूली रूप से घायल अन्य बदमाशों को पुलिस अरेस्ट कर थाने ले गई गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि हम दोनों का हमारे चार साथी संजय कुमार पांडे उर्फ संजू बाबा शमशेर अहमद उर्फ सद्दाम आदर्श प्रताप सिंह और अंकित पांडे ने मिलकर 7 तारीख को घोघरिया घाट से 15 हजार रुपए एक मोबाइल फोन जीने थे 17 तारीख को पचपेड़वा जिलेबी गंज मार्ग सवरूरपुर के पास से एक बेटी से एक हजार रुपए सैमसंग का टेबलेट फोन जीने थे और 26 तारीख को मडेरिया तिराहा परशुरामपुर से गाड़ी की डिक्की तोड़कर 60 हजार रुपए निकाल लिए और आज एक जगह लूट करने के लिए जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हम चारों लोगों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया की पकड़े गए इन अपराधियों के ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं और अब इनके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी और आईजी रेंज बस्ती ने पूरी टीम को शाबाशी देते हुए नगद तीस हजार का पुरस्कार दिऐ।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url