रिजल्ट संसोधन आया नही दाखिले की अंतिम तारीख कल 17 अगस्त Results pending - Sunshine samay सनशाइन समय

रिजल्ट संसोधन आया नही दाखिले की अंतिम तारीख कल 17 अगस्त Results pending

 रिजल्ट संसोधन आया नही दाखिले की अंतिम तारीख कल 17 अगस्त



17 छात्रों का भविष्य अदर में लटका

चकरनगर/इटावा:यूपी सरकार ने भले ही कक्षा 6 से 11 के लिए एडमिशन प्रक्रिया को 17 अगस्त तक पूरी करने का आदेश जारी किया हो लेकिन रिजल्ट संसोधन के लिए भेजे गए छात्रों के लिए यह अंतिम तारीख मुसीबत बनी हुई है।

विधित हो कि बोर्ड ने 31 जुलाई को कक्षा 10 और कक्षा 12 के रिजल्ट जारी किए थे जिसमें यूपी के तमाम छात्रों के रिजल्ट संसोधन में फंसे है।बोर्ड के द्वारा रिजल्ट संसोधन के लिए इंटर कॉलेजों से लिस्ट मांगी गई थी जिसकीं अंतिम तारीख 11 अगस्त बताई गई है।लेकिन संसोधन लिस्ट भेजने के तदोपरान्त 17 अगस्त एडमिशन की अंतिम तारीख घोषित कर दी गयी है।अब ऐसे में रिजल्ट संसोधन में फंसे छात्रों पर मुसीबत छाई है ऐसे में सरकार को दाखिले की तारीख बढ़ा देनी चाहिए तथा रिजल्ट संसोधन को जल्दी सुधार कर रिजल्ट दे देना चाहिए ताकि छात्र अगली कक्षा में एडमिशन ले सकें।जिसके क्रम चकरनगर जवाहर इंटर कालेज के प्रिंसपल शैलेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि हमारे कालेज में रिजल्ट संसोधन के लिए 14 छात्र इंटर में तथा 3 छात्र हाईस्कूल के है ऐसे में कुल 17 छात्रों के भविष्य अदर में लटके है पूरे प्रदेश के कालेजो के यही हाल है ऐसे में सरकार को दाखिले की अंतिम तारीख बढाकर रिजल्ट संसोधन कर परिणाम जल्दी दे देना चाहिए।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url