खण्ड विकास अधिकारी महेवा का हुआ स्थान्तरण Mahewa - Sunshine samay सनशाइन समय

खण्ड विकास अधिकारी महेवा का हुआ स्थान्तरण Mahewa

खण्ड विकास अधिकारी महेवा का हुआ स्थान्तरण

राणा प्रताप सिंह चौहान

महेवा,इटावा
एक माह के भीतर ही बदल गये खण्ड विकास अधिकारी महेवा बृजमोहन अम्बेड ,उनकी जगह अपर जिला सहकारी अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा बनाये गए महेवा के खंड विकास अधिकारी ।
विदित हो कि गत 22 जुलाई को सतीश चंद्र पांडेय का चकरनगर स्थानांतरण होने के बाद डी सी एन आर एल एम जो कि सैफ़ई में खण्ड विकास अधिकारी थे ,उन्हें महेवा  का प्रभार दिया गया था वही भर्थना से हटाए गये खण्ड विकास अधिकारी श्री मिश्रा को मुख्य विकास अधिकारी  सन्तोष कुमार राय ने महेवा का खण्ड विकास अधिकारी का चार्ज दिया व श्री अम्बेड को कार्यमुक्त कर दिया ।
"मेट चयन में विवाद के चलते हटे अम्बेड "
-------------------------------------------
ऐसा माना जा रहा है कि ब्लॉक महेवा में मनरेगा के तहत मेट चयन के विवाद के चलते ब्लॉक प्रमुख पवित्रा दोहरे ,प्रधान प्रतिनिधि अहेरीपुर अखिलेश वर्मा ,मड़ौली निर्मल चौहान ,जयमलपुर मुन्नू चौधरी ,आदि ने जिलाधिकारी से श्री अम्बेड की शिकायत की थी उसी के चलते उन्हें खण्ड विकास अधिकारी के पद से 23 दिन बाद ही हटना पड़ा।
भाजपा नेता थे नाराज -
पूर्व खण्ड विकास अधिकारी महेवा सतीश चंद्र पांडेय के चकरनगर स्थानांतरण होने के बाद व अम्बेड की महेवा में नियुक्ति के चलते भाजपा के कई स्थानीय नेता व कार्यकर्ता नाराज थे जिन्होंने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ,साँसद डॉ रामशंकर कठेरिया व विधायक सावित्री कठेरिया से नाराजगी व्यक्त की थी आगामी विधान सभा चुनाव में ब्राह्मण बाहुल्य ब्लॉक होने के चलते नाराजगी को दूर करने के लिए भी खण्ड विकास अधिकारी का परिवर्तन किया गया ।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url