जसवंतनगर/इटावा।
सिरसा की मडैयां गांव में अचानक वर्षो पुराना टीला भरभराकर मकान के ऊपर गिर जाने से उसमे मौजूद आधा दर्जन लोग घायल हो गये। पशुधन समेत दो बाइक व गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया। घटना में घायल सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हे इटावा अम्बेडकर जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया है।    
   प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार तडके 5 बजे उक्त गांव निवासी होरी लाल पुत्र रामेश्वर दयाल व उनकी पत्नी सुखरानी, बहिन चुन्नी देवी, तथा नाती अरून कुमार, भांजा अतराज तथा मोनू जो घर पर ही मौजूद थे तभी मकान से सटा टीला अचानक मकान पर गिर पडा।  घटना की सूचना आसपास के लोगो को जैसे ही मिली वह दोडे दौडे घटनास्थल पर पहुॅचे। घायलों को  मशक्कत के बाद बाहर निकाला और 108 नम्वर पर इसकी सूचना दी। कुछ ही समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की एम्बूलेंस घटनास्थल पर पहुॅचे गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर पाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुॅच गये और सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा। इस घटना मे गृहस्वामी होरी लाल की दो भैस, 12 बकरी, दो बाइके, तथा घर गृहस्थी का पूरा सामान नष्ट हो गया 
       घटना की सूचना उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य को मिली तो उन्होने तहसीलदार अशोक कुमार तथा क्षेत्रीय लेखपाल पंकज कुमार को घटनास्थल पर भेजा और नुकसान का जायजा लिया। मौके पर भाजपा नेता अनिल राजपूत अपने सहयोगियो को लेकर पहुॅचे और पीडित परिजनों को रसद राहत सामग्री प्रदान की।