अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बालिका को मारी टक्कर, खाई में पलटा - Sunshine samay सनशाइन समय

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बालिका को मारी टक्कर, खाई में पलटा

 अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बालिका को मारी टक्कर, खाई में पलटा 

चकरनगर/इटावा : चकरनगर के सरकारी खाद्य गोदाम से राशन लेकर आ रहा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे शौच को बैठी बालिका के टक्कर मारता हुआ खाई में पलट गया। दौड़े राहगीरों ने ट्रैक्टर के नीचे फसी बालिका को बाहर निकाला, तब तक ट्रैक्टर चालक कांटो से बाहर निकलकर फरार हो गया। घायल बालिका को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चकरनगर चांदई पर बने सरकारी गोदाम से सिंडौस पंचायत के बल्लो गढ़िया राशन डीलर अपने महेन्द्रा ट्रैक्टर से बुधवार शाम करीब सवा चार बजे गल्ला की बोरिया लेकर राशन की दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान लखना सिंडौस सड़क मार्ग पर सहसों गांव के सामने अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे शौच को बैठी खुशी (8) पुत्री सुभाष दोहरे बदनपुरा को टक्कर मारता हुआ नीचे खाई में जाकर पलट गया, ट्रेक्टर में भरी गल्ला की बोरिया भी पलट गई। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने खाई में गिरी बालिका को घायल अवस्था में बाहर निकाला, तब तक ट्रैक्टर चालक झाड़ियों से बाहर निकल कर मौके से फरार हो गया। इधर घायल बालिका को रिस्तेदार ने चकरनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। बताते चलें कि उपरोक्त बालिका सहसों गांव निवासी प्रदीप दोहरे के यहां रिस्तेदारी में आई हुई थी।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url