भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष बने ब्रम्हदेव यादव ‘देवा’, फूल मालाओं के साथ हुआ स्वागत - Sunshine samay सनशाइन समय

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष बने ब्रम्हदेव यादव ‘देवा’, फूल मालाओं के साथ हुआ स्वागत

 


रिपोर्ट/मनीष मिश्र

बस्ती :-  गुरूवार को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय  चौधरी ने नव नियुक्त भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा  जिलाध्यक्ष ब्रम्हदेव यादव ‘देवा’ का  फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कहा कि उनमें अपार रचनात्मक क्षमता है, निश्चित रूप से वे पार्टी को मजबूती देने में सफल होंगे।

जिला पंचायत कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रम्हदेव यादव ‘देवा’ का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से प्रमोद पाण्डेय, पंकज श्रीवास्तव, महेश शुक्ल, अतुल सिंह, रजनीश चौधरी, अखिलेश चौधरी ‘विक्की’ अनिल कुमार पाण्डेय, अमर सोनी आदि शामिल रहे।

इसी क्रम में ब्रम्हदेव यादव ‘देवा’ को पिछड़ा वर्ग मोर्चा    जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, अजय सिंह, रवि सोनकर, सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, क्षेत्रीय महामंत्री रामानन्द नन्हें, अजय श्रीवास्तव, अमर सोनी, रमेश गुप्ता, बालचन्द्र शुक्ल, दीपक गौड़, आलोक सरकारी, अखण्ड पाल, उमेश श्रीवास्तव, अखिलेश चौधरी ‘ विक्की’ जीवन चौधरी ‘लारा’ मोहर चौधरी, दीपक रावत आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। यह जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय ने दी है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url