बहिनों ने भाइयो की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र
बहिनों ने भाइयो की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र
महेवा,इटावा
ब्लॉक क्षेत्र महेवा के कस्बाई एवम ग्रामीण क्षेत्रो में राखी का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया जहाँ एक ओर बहिनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके जीवन की लंबी आयु की कामना की वहीँ भाइयों ने भी बहिनों की रक्षा का बचन दिया ।
क्षेत्र के ग्राम निबाड़ी कला में सैनिक गेस्ट हाउस में समाज सेवी मीनाक्षी चौहान एव चित्रा परिहार ने क्षेत्र के करीब एक सैकड़ा से अधिक युवाओं को रक्षा बंधन के पर्व पर रक्षा सूत्र बांध कर भाइयो के दीर्घ आयु की कामना की इस मौके पर गोविंद सेंगर,अतुल प्रताप सिंह, आशीष चौहान,मोनू चौहान,सोनू खान,भावेन्द्र सिंह,जे पी सिंह चौहान,के पी सिंह चौहान,सतेंद्र सिंह, हीरो सेंगर, जोनी ठाकुर, शैलू सेंगर, अभिषेक, शिवम सहित सेकड़ो युवा मौजूद रहे। महेवा ,बहेड़ा ,उझियानी ,अहेरीपुर ,आदि ग्रामीण क्षेत्रो में दूरदराज ससुराल से आकर बहिनों ने भाइयों को राखी बांधी वहीँ घरों में छोटी बहिनों ने भी भाइयों को राखी बांधकर आशीर्वाद दिया ।वहीँ भाइयों ने भी बहिनों का रक्षा का बचन दिया व उन्हें उपहार दिया ।
