विधायक संजय ने मुख्यमंत्री से किया चर्च कम्पाउन्ड दूकानों को खोलने की मांग - Sunshine samay सनशाइन समय

विधायक संजय ने मुख्यमंत्री से किया चर्च कम्पाउन्ड दूकानों को खोलने की मांग

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती । भारतीय जनता पार्टी के  रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग किया है कि दीवानी कचहरी स्थित चर्च कम्पाउन्ड में जिला प्रशासन द्वारा सील पक्की दुकानों को खुलवा दिया जाय जिससे व्यापारी अपना कार्य कर सकें।भेजे पत्र में विधायक संजय ने कहा है कि जिला प्रशासन ने बिना कोई  नोटिस दिये दीवानी कचहरी स्थित चर्च कम्पाउन्ड स्थित दुकानों को सील कर दिया था। व्यापारियों ने दुकानों को खुलवाने के लिये लम्बा संघर्ष किया। इस सम्बन्ध में जिला प्रशासन द्वारा डीजीसी रेवन्यू से विधिक राय मांगा गया था जो प्रशासन को प्रेषित किया जा चुका है। इसके बावजूद अभी तक दुकानों को खोले जाने हेतु प्रशासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई न तो व्यापारियों को कोई सन्तोषजनक उत्तर ही दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विधायक संजय ने कहा है कि पिछले कई माह से दूकानों के बंद होने के कारण व्यापारी बेरोजगार और उनका परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। चर्च द्वारा आवंटित कुल 15 दुकानदारांें में से दो दुकानदारों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है, उनके परिवारों की स्थिति दयनीय है। दुकाने बंद हैं लेकिन बिजली का बिल, जीएसटी आदि बढ रहा है, यह व्यापारियों के हित में नही है। विधायक संजय ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जनहित में बंद दुकानों को खुलवाये जाने हेतु प्रशासन को निर्देश दिया जाय।   यह जानकारी विधायक संजय प्रताप के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url