कोरोना के हराने के साथ तीन बच्चों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार - Sunshine samay सनशाइन समय

कोरोना के हराने के साथ तीन बच्चों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती।आर्य समाज द्वारा चलाये जा रहे यज्ञ अभियान में लोगों ने अपने बच्चों के संस्कार भी जोड़ते जा रहे हैं। इसके अंतर्गत आज ग्राम फरेन्दा सेंगर बस्ती में आनन्द स्वरूप सिंह ने अपने पौत्र ऋषि कुमार व पौत्रियों श्रुतिका व आख्या सिंह का यज्ञोपवीत संस्कार भी कराया। इस अवसर पर आचार्य सुरेश जोशी की लिखित पुस्तक ब्रह्म जीव संवाद का विमोचन भी किया गया। यज्ञाचार्य आचार्य सुरेश जोशी ने बताया कि यज्ञोपवीत संस्कार युवाओं को दुर्गुणों, दुर्व्यसनों, अंधविश्वास और अविद्या आदि दुखों से छुड़ाकर श्रेय मार्ग की ओर ले जाता है। उन्हें माता-पिता, आचार्य व देवऋण की याद दिलाता है जिससे बच्चों में भटकाव की स्थिति पैदा ही नहीं होने पाती। इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि मानव जीवन के सोलह संस्कारों में उपनयन या यज्ञोपवीत संस्कार का विशेष महत्व है। यह संस्कार ब्रह्मचर्य व्रत का संकल्प दिलाते हुए विद्या के प्रकाश से स्वयं को आलोकित करने व समाज से अन्याय, अज्ञान व अभाव को दूर करने का व्रत लेने का संदेश देता है। इस अवसर पर बच्चों के माता पिता भी बच्चों को दिन में ना सोने, नृत्य ना करने, वेद विद्या के स्वाध्याय व आलस्य प्रमाद रहित जीवन जीने का उपदेश दिया। उपस्थित नर नारियों ने बच्चों को अपने आशीर्वाद दिए। इसी कड़ी में महादेवा चौराहे पर संतोष आर्य की अगुवाई में हुए यज्ञ में आचार्य देवव्रत आर्य ने कोरोना रोधक औषधियों से आहुतियाँ दिलाईं व लोगों को यज्ञ का संदेश दिया। सह आयोजक आदित्यनारायण गिरि ने आगामी कार्यक्रम दिनांक 13जून को जिला अस्पताल 15 जून रेलवे कॉलोनी 16 जून को कोतवाली बस्ती में यज्ञ की सूचना देते हुए बताया कि यज्ञ की व्यापकता को देखते हुए और पुरोहितों की व्यवस्था की जाएगी और यह यज्ञ अनवरत चलता रहेगा जो तीसरी लहर को आने से भी रोकेगा। इस अवसर पर उदयभान आर्य, राजकुमार सिंह, दिव्या सिंह, अवधेश सिंह, तारावती सिंह, वेद कुमार आर्य, मनीष आर्य, हरिपति पाण्डेय, मुरलीधर भारती, सत्येंद्र वर्मा, दुखहरन, अजय अग्निहोत्री, जमुना पाण्डेय, हनुमान आर्य, शिवदयाल, मुन्ना प्रसाद जायसवाल सहित अनेक लोगों ने आहुतियाँ दीं।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url