घर के बाहर खड़ी बोलेरो पार - Sunshine samay सनशाइन समय

घर के बाहर खड़ी बोलेरो पार

घर के बाहर खड़ी बोलेरो पार 
 सनशाइन समय सिधौली। कस्बे में बेखौफ हो चुके चोरों के हौसले बुलंद है चैन स्नैचिंग के बाद लगातार चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 
बीती रात कस्बे के प्रेमनगर में चोरों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो को लेकर फरार हो गए हैं। 
पीड़ित ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।
प्रेमनगर दक्षिणी निवासी बाबू अहमद की सफेद रंग की बोलेरो संख्या यूपी 80 बीएम 0313 घर के बाहर एक दुकान पर खड़ी थी। 
देर रात मौके का फायदा उठाकर चोरों ने वाहन को पार कर मौके से फरार हो गए हैं। 
पीड़ित ने बताया खोजबीन के बाद भी गाड़ी का पता नहीं चल सका है। 
घटना की जानकारी थाने में दे दी गई है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url