बदमाश और पुलिस की संयुक्त टीम के बीच हुई मुठभेड़,बदमाश गिरफ्तार bastinews - Sunshine samay सनशाइन समय

बदमाश और पुलिस की संयुक्त टीम के बीच हुई मुठभेड़,बदमाश गिरफ्तार bastinews


रिपोर्ट / जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती। बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के कोहराएं में परशुरामपुर थाने की टीम, एसओजी व स्वाट की संयुक्त टीम के बीच बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। इसमें गोंडा जिला का रहने वाले बदमाश श्याम बाबू को गोली लगी है वहीं इसके साथ पुलिस ने एक अन्य बदमाश लल्लन को गिरफ्तार किया है इनके पास से पुलिस ने कई अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है जबकि बदमाश श्यामबाबु के पैर में गोली लगी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लल्लन के ऊपर 1 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
परशुरामपुर में इंटर कॉलेज के लेक्चरर सहदेव तिवारी से हुई लूट में शामिल था बदमाश। मुठभेड़ के दौरान टीम में स्वाट टीम के मनोज राय, मनिंदर प्रताप, रमेश गुप्ता, देवेंद्र निषाद, महेंद्र यादव, एसओजी टीम प्रभारी मृत्युंजय पाठक, बुद्धेश कुमार, आदित्य पांडे,अजय कुमार, राम सुरेश, दिलीप कुमार सहित परसरामपुर थाने की पुलिस मौजूद रही।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url