बोलेरो गाड़ी लुटेरों को मुठभेड़ में पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो पुलिसकर्मी घायल
बोलेरो गाड़ी लुटेरों को मुठभेड़ में पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो पुलिसकर्मी घायल
सनशाइन समय बस्ती से अपराध संवाददाता जितेंद्र कुमार रिपोर्ट
बस्ती। इंडियन आयल पेट्रोल पंप थाना पुरानी बस्ती के अंतर्गत से लूटी गई बोलेरो गाड़ी को बस्ती पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती पुलिस टीम के साथ पालिटेक्निक चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि मुखबीर की सूचना पर थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र लूटी गयी बोलेरो को कुछ लोग बिहार ले जाने की फिराक में थे। इस सूचना पर SOG व स्वाट टीम के साथ चैनपुरवा ओवरब्रीज के नीचे वाहन चेकिंग करने लगे की तभी डुमरियागंज की तरफ से आती हुई एक गाड़ी को देखा टार्च की रौशनी से रोकने का ईशारा किया गया तो वह तीव्र गति से चैनपुरवा मोड़ से गोरखपुर की तरफ भागने का प्रयास किये तभी सड़क किनारे बाएं तरफ स्थित पेड़ से गाड़ी टकरा गई। उसमें बैठे तीन व्यक्ति उतरकर भागने लगे पुलिस बल द्वारा भागते हुए व्यक्तियो को आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, जिसके विरोध मे उन व्यक्तियों द्वारा पुलिस वालों पर फायर किया गया।
जवाबी कार्यवाही करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जवाबी कार्यवाही के दौरान अभिमन्यु कुमार साव पुत्र विष्णू देव के बाएं पैर के घुटने के ऊपर व सोनू पाण्डेय उर्फ रावण पुत्र राजेश पाण्डेय को दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी अभियुक्तो द्वारा फायर के दौरान SOG टीम के मुख्य आरक्षी आदित्य पाण्डेय व स्वाट टीम के आरक्षी देवेन्द्र निषाद के हाथ में गोली लगने से घायल हो गए है ।
पूछताछ के दौरान तीनों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग गोरखपुर से अयोध्या जाने के लिए बोलेरो को बुक किया था जिसको बस्ती टोल बैरियर के एक किलोमीटर के पहले बोलेरो के चालक को तमंचा लगाकर गाली-गुप्ता देते हुए धक्का देकर गिरा दिया गया तथा बोलेरो लेकर हम लोग बभनान की तरफ भाग गये थे आज हम लोग बोलेरो को बिहार ले जाकर उसे बेचने की फिराक में थे कि आप लोगों द्वारा पकड़े जाने की घबड़ाहट में गाड़ी पेड़ से टकरा गई और हम लोग पकड़े गये।