समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन - Sunshine samay सनशाइन समय

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती ।जनपद में आज समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ पेट्रोल डीजल रसोई गैस मूल्य वृद्धि को वापस लिए जाने के संबंध में एवं महिलाओं के ऊपर बढ़ते अपराध के संबंध में राज्यपाल के नाम जिला अधिकारी बस्ती को सौंपा ज्ञापन, रसोई गैस डीजल पेट्रोल एवं सरसों के तेल बढ़ते हुए मूल्य से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है महिलाओं के ऊपर बढ़ते अत्याचार एवं दुराचार गिरती हुई कानून व्यवस्था को लेकर  भारी सवालिया निशान खड़ा किया समाजवादी पार्टी ने।
वहीं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा महिलाओं के प्रति बढ़ते हुए अपराध पर अंकुश लगाया जाए बढ़ती बेरोजगारी व्यापारियों के उत्पीड़न गिरती हुई कानून व्यवस्था पर सरकार तत्काल प्रभाव से कदम उठाए,  समाजवादी पार्टी ने बस्ती पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाए जिले के सभी थानेदारों द्वारा गाड़ी चेकिंग के नाम पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उत्पीड़न किया जाता है,महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन सिंह ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रयागराज में वेंटिलेटर पर पढ़ी हुई पेशेंट के साथ डॉक्टर ने दुराचार किया क्या वह बीजेपी सरकार को नहीं दिखाई देता है, क्या बीजेपी के सांसद विधायक को नहीं दिखाई देता योगी मोदी कहां मर गए क्या शासन सत्ता में बैठे हुए लोग अय्याशी कर रहे हैं।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url