डीएम ने कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए सभी ग्राम प्रधानों से की अपील bastinews - Sunshine samay सनशाइन समय

डीएम ने कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए सभी ग्राम प्रधानों से की अपील bastinews

डीएम ने कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए सभी ग्राम प्रधानों से की अपील 

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट
बस्ती।जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कोविड-19 का टीका गाॅव के प्रत्येक 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लगवाने के लिए सभी ग्राम प्रधानों से अपील किया है। उन्होने कहा कि कोरोना जैसी भीषण महामारी में टीकाकरण सुरक्षा के लिए सर्वोत्तम उपाय है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर ब्लॉक सदर के कुसमौर के ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव को 150 लोगो को टीका लगवाने हेतु प्रशंसा पत्र प्रदान किया। उन्होने दवा की किट बटवाने, कोरोना की जांच करवाने एवं नियमित रूप से गांव में साफ-सफाई कराने का भी अपील किया है। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में उन्होंने उपस्थित 30 ग्राम प्रधानों को इसका संकल्प भी दिलाया कि वे सभी अपने गांव के सभी नागरिकों का टीकाकरण कराएंगे।
  जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना का टीका को-वैक्सीन तथा कोवीशील्ड हमें कोरोना वायरस से बचाव करता है। को-वैक्सीन का दूसरा डोज 24 दिन पर तथा कोवीशील्ड का दूसरा डोज 84 दिन पर लगेगा। 18 वर्ष की आयु के लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से ऊपर के लोग, जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं, उन्हें प्राथमिकता पर टीका लगवाए।
            उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा आशाओं के माध्यम से प्रत्येक गांव में कोरोना से बचाव के लिए दवा का किट वितरित किया जा रहा है। ग्राम प्रधानगण कोरोना लक्षण वाले लोगों को चिन्हित करने तथा उन्हें दवा दिलाने में सहयोग करें। कोरोना का टीका लगने पर कुछ समय के लिए बुखार आ सकता है, परंतु इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं। यह बुखार क्षणिक होता है और कुछ समय बाद उतर जाता है। लेकिन टीका लगवाने से पूरे जीवन की सुरक्षा हो जाती है।
 उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील किया कि गांव में स्वच्छता अभियान नियमित रूप से संचालित रखें। सोडियम हाइपोक्लोराइड का नियमित रूप से छिड़काव करते रहें। यदि कोई कोरोना वायरस संक्रमित पाया जाता है वहां कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। ग्राम प्रधान कंटेनमेंट जोन के नियमों का सख्ती से पालन कराएं तथा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हुए लोगों का कोरोना वायरस की जांच कराएं। जांच रिपोर्ट आने तक परिवार के प्रत्येक सदस्य अलग-अलग रहे। सभी लोग मास्क का प्रयोग करें तथा नियमित रूप से हाथ की धुलाई करते रहें।
  इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ० राजेश प्रजापति, पीडी कमलेश सोनी, उप निदेशक कृषि डॉ० संजय त्रिपाठी, प्रशान्त खरे उपस्थित रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url