सेक्टर प्रभारी ने आइसोलेशन वार्डो की हकीकत को परखा - Sunshine samay सनशाइन समय

सेक्टर प्रभारी ने आइसोलेशन वार्डो की हकीकत को परखा

सेक्टर प्रभारी ने आइसोलेशन वार्डो की हकीकत को परखा

दैनिक सनशाइश समय
राणा प्रताप सिंह चौहान
महेवा, इटावा
जिलाधिकारी श्रुति सिंह द्वारा जनपद में कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने व ग्रामीणों को जागरूक कर कोविड टेस्ट करवाने ,वैक्सीन लगवाने व गाँवों में बनाये गये प्रवासियों के लिए आश्रय स्थलों का सेक्टर प्रभारियों ने स्थलीय  दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
विदित हो कि महेवा ब्लॉक की कुल 14 न्याय पंचायतो में कोविड रोकथाम हेतु जिला स्तर के 14 अधिकारी नियुक्त किये गये हैं जिन्हें शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में नियमित भ्रमण करने व व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने का निर्देश दिया था उसी क्रम में उरेंग न्याय पंचायत के सेक्टर प्रभारी देदीप्य त्रिपाठी ने ग्राम खितौरा व मुडेनाकला खुर्द का दौरा कर ग्राम सचिव के साथ गाँव की साफ सफाई ,सेनेटाइज व निर्मित आयशोलेशन बार्ड की स्थिति को देखा।
वहीँ इस अवसर पर खितौरा में प्रधान कमल सिंह यादव ,मुडेनाकला खुर्द में प्रधान बलवीर सिंह यादव व सचिव सुधीर यादव मौजूद रहे ।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url