अनूठी पहेल-वैक्सीनेशन लगवाए विना ठेके से नही मिले शराब Etawah news
अनूठी पहेल-वैक्सीनेशन लगवाए विना ठेके से नही मिले शराब
जिला संवाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
● प्रदेश के अलीगढ़ शराब कांड के बाद शराब के ठेकों पर चला चैकिंग अभियान,
इटावा जनपद की तहसील सैफई व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पैतृक गांव सैफई के उपजिलाधिकारी हेम कुमार सिंह ने तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संचालित शराब की दुकानों का निरीक्षण कर अंग्रेजी देशी शराब ठेका संचालकों को निर्देश दिए हैं कि शराब खरीददार पहले वैक्सीन लगवाए और फिर ठेके पर कार्ड दिखा कर शराब प्राप्त करें। उन्होंने ठेकों पर बैठे गद्दीदारों को हिदायत देते हुए बताया कि बैक्सीनेश कार्ड दिखाने बाले कार्ड धारकों ही शराब बिक्री की जाये।
आपको बतादें प्रदेश के जनपदअलीगढ में बीते दिनों शराब पीने से कई मौत होने के बाद इटावा जनपद भी अलर्ट हो गया है। जिसके चलते जिला प्रशासन के निर्देश पर जनपद की सभी तहसील क्षेत्र में खुले ठेकों पर औचक निरीक्षण कर वहां बिकने वाली शराब की दुकानों पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में बीते शनिवार को सैफई के उपजिलाधिकारी हेम कुमार सिंह और सैफई पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश वशिष्ठ के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने दुमीला तिराहे और गीजा गांव में संचालित अंग्रेजी और बियर सहित देशी शराब के ठेके चैक किए है।
जहाँ सैफई के उपजिलाधिकारी हेम कुमार सिंह ने सभी शराब ठेका संचालकों को कड़े निर्देश दिए है कि वह केवल आबकारी विभाग से मान्य शराब की ही बिक्री करें।
साथ ही दुकानों के सामने वैक्सीनेशन जागरूक के लिए पोस्टर भी लगाए और ठेका संचालक को निर्देशित किया। कि 45 वर्ष की उम्र से अधिक वाले व्यक्ति को शराब तब बिक्री की जाए जब वह वैक्सीनेशन करा कर कार्ड दिखा सकें। अन्यथा शराब की बिक्री नहीं की जाए शिकायत मिलने पर कार्रवाही की जाएगी।
आबकारी इंस्पेक्टर विनीत उपाध्याय ने बताया कि वैसे तो विभाग अवैध,नकली और कच्ची शराब की बिक्री रोकने को पहले से ही अलर्ट है और लगातार चैकिंग व छापेमारी की जा रही है। अब अलीगढ़ की घटना को लेकर शुरू किए गए अभियान में देशी और अंग्रेजी शराब के ठेकों पर औचक चैकिंग की गई। जहाँ बिकने वाली शराब को चैक किया गया कि वह अधिकृत रूप से मान्य शराब ही बिक रही है या नही। चैकिंग अभियान के दौरान शराब की बोतलों पर लगे होलोग्राम भी चैक किए गए है।
Hi,
Your domain sunshinesamay.com & its web space going to expire.
Avoid losing access to your web site by letting your domain and web space renewal lapse! Renew it today! Call US: 9213515253