आपका रक्तदान किसी मजबूर की जिंदगी बचा सकता है-केके राज #EtawahNews - Sunshine samay सनशाइन समय

आपका रक्तदान किसी मजबूर की जिंदगी बचा सकता है-केके राज #EtawahNews

जिला संवाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,

● भाजपा के पूर्व विधायक के०के० राज के युवा पुत्र ने शिविर में कराया रक्तदान,
भाजपा के पूर्व विधायक के०के०राज ने कहा है कि मानव सेवा के लिए रक्तदान सबसे बड़ा दान है। आपका दान किया गया रक्त किसी भी मजबूर की जिंदगी बचा सकता है। 
भाजपा अनुसूचित मौर्चा के राष्ट्रीय मंत्री पूर्व विधायक के०के०राज इटावा के मोतीझील स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा के सयोजन में आयोजित रक्त दान शिविर का भाजपा जिला प्रभारी राम लखन रावत,जिलाध्यक्ष अजय प्रताप धाकरे,जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता और प्रशांतराव चौबे की मौजूदगी में निरीक्षण करने पहुँचे थे। इस अबसर पर रक्तदान शिविर में भाजपा पूर्व विधायक के०के० राज के युवा पुत्र भाजपा युवा नेता आयुष राज ने भी अपना रक्तदान कराया है।
शिविर निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता कारण सिंह राजपूत,विरला शाक्य,मोनू चौहान,राजेश तिवारी,विवेक धाकरे,संजू चौधरी,इशू तिवारी,सुशांत दीक्षित के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url