मा0 विधायक सुलतानपुर व जिलाधिकारी की उपस्थिति में विशेष टीकाकरण केन्द्र का हुआ शुभारम्भ/उदघाटन। - Sunshine samay सनशाइन समय

मा0 विधायक सुलतानपुर व जिलाधिकारी की उपस्थिति में विशेष टीकाकरण केन्द्र का हुआ शुभारम्भ/उदघाटन।

मा0 विधायक सुलतानपुर व जिलाधिकारी की उपस्थिति में विशेष टीकाकरण केन्द्र का हुआ शुभारम्भ/उदघाटन।
सनशाइन समय महेंन्द्र सोनी
सुलतानपुर 01 जून/शासन की मंशानुरूप 01 जून, 2021 को कोविड-19 विशेष टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत अभिभावकों हेतु टी0वी0 क्लीनिक में बनाये गये विशेष टीकाकरण केन्द्र का शुभारम्भ/उदघाटन मा0 विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह व जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी के साथ प्रातः 10ः30 बजे शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डाॅ0 एस0सी0 कौशल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सालय डाॅ0 वी0के0 सोनकर, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 आदित्य कुमार दूबे, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक एन0एच0एम0, एस0एम0ओ0 डब्ल्यूएचओ डाॅ0 अमृता अग्रवाल, यूनीसेफ प्रभारी महेन्द्र सिंह कुशवाहा, वी0सी0सी0 संदीप कुमार तिवारी, टी0वी0 क्लीनिक सुरेश कुमार के साथ अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url