योग एक दिन का नहीं अपितु प्रत्येक दिन का अभ्यास है-आई जी डॉ0 राकेश सिंह* *स्वस्थ व निरोगी रहने के लिए नियमित करें योग:योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी* - Sunshine samay सनशाइन समय

योग एक दिन का नहीं अपितु प्रत्येक दिन का अभ्यास है-आई जी डॉ0 राकेश सिंह* *स्वस्थ व निरोगी रहने के लिए नियमित करें योग:योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी*


 *योग एक दिन का नहीं अपितु प्रत्येक दिन का अभ्यास है-आई जी डॉ0 राकेश सिंह*

*स्वस्थ व निरोगी रहने के लिए नियमित करें योग:योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी*

सनशाइन समय गोन्डा से विजय कुमार सोनी

योगासनों के माध्यम से तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है। योग एक एसा साधन है जिसे अपनाने से आप स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जी सकते है ।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के  दूसरे दिन भी नियमित रूप से  पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय परिसर देवीपाटन मंडल गोण्डा में आई जी डाॅ0 राकेश सिंह द्वारा दिन की शुरुआत पुलिसकर्मियों के संग योगाभ्यास कर की गई।योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा कार्यालय में कार्यरत समस्त पुलिसकर्मियों को योगाभ्यास करवाया गया ।जिसमें योगाचार्य द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के साथ विभिन्न आसनों ,वृक्षासन, तिर्यकआसन, ताड़ासन के अभ्यास के साथ ही साथ उन्होंने रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए प्राणायाम पर विशेष जोर दिया ।
आई0 जी 0 डॉ0 राकेश सिंह ने कहा कि योग कोई एक दिन का अभ्यास नही ,यह एक जीवन पद्धति है इसलिए योग को अपने दिनचर्या मे शामिल करें और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित रूप से
योगाभ्यास करें।
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया, जैसी सोच हो वैसे ही हमें दिखाई देता है, हमारे "संकल्प "हमारे मन व बुद्धि में जैसे होते हैं,वैसा ही हमारा जीवन बनता हैं, कहते हैंं "जैसा-सोचोंगे तुम वैसे बन जाओगे"तो हमें जैसा बनना है, वैसी ही सोच रखनी हैंं, अच्छे समय का इंतजार न कर ,हमें "संकल्पो को सिद्धि तक ले जाना है"।अच्छा सोचें,अच्छा बोयें, तो अच्छा ही काटेंगे ।
इस मौके पर पेशकार आईजी गिरीशचन्द्र ,पीआरओ विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अमित कनौजिया, मुआ0 सच्चिदानंद मिश्रा, मुआ0 दयानाथ शुक्ला ,आरक्षी अवधेश, अखण्ड, नित्या पंकज राजकुमार, रवि खालिद, आशीष, निधि,दीपशिखा, बेनजीर, नीतू व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।



Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url