डीएम ने कोविड-19 के बचाव एवं रोकथाम के लिए तैनात कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने पर दर्ज कराई एफ0आई0आर0 bastinews - Sunshine samay सनशाइन समय

डीएम ने कोविड-19 के बचाव एवं रोकथाम के लिए तैनात कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने पर दर्ज कराई एफ0आई0आर0 bastinews

डीएम ने कोविड-19 के बचाव एवं रोकथाम के लिए तैनात कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने पर दर्ज कराई एफ0आई0आर0 

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती। कोविड-19 के बचाव एवं रोकथाम के लिए तैनात कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी, मरवटिया द्वारा थाना नगर में एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है। इस मामले में सीएमओ ने स्वीपर/चौकीदार मो0 हसन को निलम्बित कर दिया है तथा लैब टेक्नीशियन नितेश कुमार को पद से हटाने के लिए सेवा प्रदाता डूडा को संस्तुति भेजा है। 
   उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की जाॅच के लिए सैम्पलिंग लेने हेतु एल0टी0 नितेश कुमार तथा स्वीपर/चौकीदार मो0 हसन की ड्यिूटी ग्राम सभा महरीपुर में लगी थी, जहाॅ वे वी0टी0एम0 में बिना नमूना लिये स्टिक को पैक कर रहे थे। ऐसा करते हुए उनका एक वीडियों भी वायरल हुआ है।
   जिलाधिकारी के निर्देश पर सी0एम0ओ0 ने इनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही किया है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url