मनमोहन श्रीवास्तव काजू बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव
मनमोहन श्रीवास्तव काजू बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव
बस्ती।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पंजी) 2150 की बैठक जिला अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में हुई, दिलीप श्रीवास्तव ने कहा संगठन के संयोजक मनीष श्रीवास्तव और संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील निगम की कोर कमेटी ने मनमोहन श्रीवास्तव काजू को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पंजी)2150,नई दिल्ली का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया,जो बस्ती कायस्थ समाज के लिए गौरव की बात है, संगठन का यह निर्णय स्वागत योग्य है पिछले कई सालों से मनमोहन श्रीवास्तव काजू समाज सेवा के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं चाहे वह पिछलाकरोना काल हो या इस बार का करोना कॉल हो, मनमोहन श्रीवास्तव काजू संगठन में इसके पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे थे इनकी काल कुशलता और संगठन के विस्तार व संगठन को लगातार उचाई पर ले जाने के कार्य को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने यह फैसला लिया, जो स्वागत योग्य है और पूर्वांचल के कायस्थों के लिए गौरव की बात है मनमोहन श्रीवास्तव काजू कायस्थ समाज के साथ-साथ अन्य समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते है। इसके कई उदाहरण है। प्रदेश सचिव आशीष श्रीवास्तव ने कहा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पंजी) 2150, नई दिल्ली ,ग्यारह करोड़ कायस्थ समाज की सबसे बड़ी एकीकृत राष्ट्रीय संगठन है, जिसकी 24 प्रदेश इकाई कार्य कर रही है।
मनमोहन श्रीवास्तव काजू पिछले 4 साल से संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर कार्य कर रहे थे। उनके राष्ट्रीय महासचिव बनने से कायस्थ समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रीय महासचिव का कार्यकाल 2साल का है, इसी क्रम में बधाई देने वालो में कायस्थ समाज के लाल देवेंद्र श्रीवास्तव, सूर्य प्रताप वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण वर्मा एडवोकेट, महेशश्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ नवीन श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव ,विनय प्रकाश, प्रकाश मोहन,युथ कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष ऋषभ श्रीवास्तव,हर्षित श्रीवास्तव, डॉ अजीत, जितेंद्र नाथ, मयंक श्रीवास्तव, रणदीप माथुर, अंकुर वर्मा, अजय श्रीवास्तव, हरीश ग्रामीण बैंक के प्रबंधक राजेश कुमार श्रीवास्तव, अनूप खरे, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, राज श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, कृपा शंकर, विश्वास चित्रांश, मुकेश श्रीवास्तव दीप आनंद श्रीवास्तव साहिल श्रीवास्तव, डॉ अनिल, बधाई दिया है।
