जल,थल एवं वायु क्षेत्र में किए गये साहसिक कार्यो के लिए पात्र व्यक्तियों को किया जाता है पुरस्कृत- डीएम
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट
बस्ती । भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय द्वारा जल, थल एवं वायु क्षेत्र में किए गये साहसिक कार्यो के लिए पात्र व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाता है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होने बताया है कि पात्र व्यक्ति विलम्बतम 28 जून तक युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल महानिदेशालय उ0प्र0 लखनऊ को अपना आवेदन पत्र अपेक्षित सूचनाओं सहित उपलब्ध करा सकते है। उन्होने बताया कि इस पुरस्कार के तहत 15 लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाता है। यह पुरस्कार खेलो में दिये जाने वाले अर्जुन एवार्ड के स्तर का होता है और भारत सरकार द्वारा इसे अर्जुन एवार्ड वितरण के समय प्रदान किया जाता है।
