झोपड़ी में सो रही नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला आया प्रकाश में,मुंह में कपड़ा ठूंस कर उठा ले गए दरिंदे, एक ने किया दुष्कर्म, दूसरा रहा विफल bastinews - Sunshine samay सनशाइन समय

झोपड़ी में सो रही नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला आया प्रकाश में,मुंह में कपड़ा ठूंस कर उठा ले गए दरिंदे, एक ने किया दुष्कर्म, दूसरा रहा विफल bastinews

झोपड़ी में सो रही नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला आया प्रकाश में,मुंह में कपड़ा ठूंस कर उठा ले गए दरिंदे, एक ने किया दुष्कर्म, दूसरा रहा विफल
रिपोर्ट / जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय
बस्ती। जनपद के थाना लालगंज पुलिस चौकी कूदरहा क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय बालिका को उस समय बगल गांव के दो मनबढ़ युवक उठा ले गए, जब वह खाना खाकर अपने झोपड़ी में  सो रही थी। इतना ही नहीं इन युवकों में से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, दूसरा भी करने का प्रयास करता रहा, लेकिन वह अपनी मंशा में नाकामयाब रहा, बालिका किसी तरह वहां से भाग निकली और परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता लालगंज थाने पर तहरीर लेकर गए, लेकिन लालगंज पुलिस आरोपियों के उपर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
पीड़िता के पिता ने  पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सात जून की रात्रि लगभग एक बजे उनकी 13 वर्षीय पुत्री मड़ई में सो रही थी, इसी बीच बगल गांव के दो युवक आए और उसेके मुंह में कपड़ा ठूंस कर एक मुर्गी फार्म पर उठा ले गए, जहां एक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया, दूसरा भी करने का प्रयास करता रहा। बालिका के पिता का कहना है कि आठ जून को वे तहरीर लेकर लालगंज थाने पर गए थे, लेकिन 5 घंटा थाने पर बैठा बैठाए रखें और कोई कार्रवाई नहीं हुयी। पीड़ित के पिता ने लिखित तहरीर में थानाध्यक्ष से बताया है। साहब हम बहुत डर गए हैं हमारे लड़की के साथ गलत काम हुआ हमें न्याय चाहिए, लेकिन थाना लालगंज पुलिस न्याय करने के बजाए पीड़ित पिता को वापस घर भेज दिया ना एफ आई आर दर्ज किया और ना ही पीड़िता का मेडिकल कराया। फोन लगाने पर फोन नहीं उठाते हैं थानाध्यक्ष लालगंज आखिरकार कैसे मिले सही जानकारी
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url