देलही स्कूल आफ एक्सीलेन्स बस्ती मे चल रहा आनलाइन समर कैम्प bastinews
देलही स्कूल आफ एक्सीलेन्स बस्ती मे चल रहा आनलाइन समर कैम्प
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट
बस्ती । शहर के शिक्षा जगत में बहुत कम समय में अपनी पढ़ाई एवं अनुशासन में उच्चतम स्थान बनाने वाला विद्यालय देलही स्कूल आफ एक्सीलेन्स ने अपना ऐकेडमिक ब्रेक के बाद मुपत आनलाइन समरकैम्प शुरू कर दिया है । पिछले दो वर्षों में विद्यालय ने कोरोना काल के कारण सबसे अच्छी आनलाइन कक्षाएं चलाई । उसी क्रम में इस वर्ष पुनः आनलाइन समर कैम्प सक्सेस फुली चल रही है , जिसमें सभी बच्चों के साथ - साथ उनके अभिभावक भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है । आनलाइन समर कैम्प में - मेहदी, कैलीग्राफी, फायरलेस कुकिंग डासिंग , सिंगिग , दोहा पेन्टिग.स्लोक , क्विज़, मंत्र , वेदिक मैथ्स सहित आदि विभिन्न क्रियाएं सिखायी जा रही है , वहीं कक्षा 4 से 12 तक के बच्चों की कम्प्यूटर कोडिंग की क्लासेस भी चलायी जा रही है। वहीं 5 एवं 6 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ' वृक्ष लगाओ पर्यावरण स्वच्छ बनाओ का आयोजन भी किया गया ।
समर कैम्प की इंचार्ज दिव्या त्रिपाठी एवं वर्षा बथवाल ने अपनी पूरी टीम वंदना, जयश्री , आरती, रेनू पाण्डेय , माया त्रिपाठी , क्षमा, गरिमा सिंह , सिखा मिश्रा ,अलका , पूनम , रजनी, सीमा , गरिमा, सीमा श्रीवास्तवा , अनूप पाण्डेय, डी . के . त्रिपाठी, वेद सिंह , संदीप श्रीवास्तव , सुर्यांश, लक्ष्मीकांत , मनीष यादव नसीम सुधांशु , भूपेन्द्र, मंगला, नलिन, अनिल के साथ सफलतम संचालन कर रही है ।
विद्यालय प्रबंधक जेपी . सिंह एवं प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी द्वारा पूरे समर कैम्प की निगरानी भी की जा रही है और अभिभावकों का भी पूर्ण समर्थन मिलने पर धन्यवाद ज्ञापित किया ।