एसपी आशीष श्रीवास्तव ने पुलिस चौकि लालगंज व कुदरहा का किया निरीक्षण bastinews
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट
बस्ती।पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा को पुलिस चौकि लालगंज व चौकी कुदरहा थाना लालगंज जनपद बस्ती का निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान चौकी कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष व चौकी परिसर, आवास व कार्यालय की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया |
कोविड-19 के दृष्टिगत चौकियों पर उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण को ड्यूटी के दौरान थ्री-लेयर मास्क धारण करने, ग्लब्स लगाने, समय-समय पर हैण्डवॉस/साबुन से हाथ धोने व हाथों को सेनेटाइज करते रहने के लिए निर्देशित किया गया | पुलिसकर्मियों को चौकी पर आने वाले आगंतुकों के साथ शालीनतापूर्वक/ सद्व्यवहार/ सदाचार/ विनम्र व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के लिए समस्त चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया |