पिता की डाट से नराज किशोरी घर से भागी, तलाब में उतराता मिला शव। - Sunshine samay सनशाइन समय

पिता की डाट से नराज किशोरी घर से भागी, तलाब में उतराता मिला शव।


*सनशाइन समय से अजय कुमार पांडेय की रिपोर्ट*

 सुलतानपुर-पिता की डांट नराज हो किशोरी ने घर से भाग लिया परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो किशोरी के खोजबीन में लग गए।सफलता ने मिलने पर पीड़ित परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर दी। वही रविवार की सुबह किशोरी का शव तलाब उतराता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बैथू गाँव से जुड़ा है।रविवार की सुबह कुछ ग्रामीण गाँव से बाहर तालाब पर शौच के लिए गए तो उन्हें तालाब में एक शव उतराता दिखा।जिसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिध को दी।प्रधान प्रतिनिध रंजीत सिंह ने मौके पर जाकर देखा तो एक किशोरी का शव तलाब में था जिसकी सूचना उन्होंने जयसिंहपुर कोतवाल को दी।सूचना पर हल्का दरोगा नरेंद्र बहादुर सिंह सिपाही राम प्रवेश यादव व  जयसिंहपुर कोतवाल हीरा सिंह  अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुँच गए । ग्रामीणों की मदद शव को बाहर निकलवाया गया तो शव की शिनाख्त खुशबू17वर्ष पुत्री हरीराम निवासी देवकली सरैया थाना कूरेभार के रूप में हुई। मृतका के पिता हरीराम ने बताया कि बीते शुक्रवार की सुबह खुशबू किसी से बात कर रही थी।इसी बात को लेकर मैंने डाट फटकार दिया।उसके बाद राशन लेने चला गया लौटा तो खशबू घर से गायब थी।हम लोगो ने खुशबू की काफी खोजबीन की पता न चलने पर शनिवार को कूरेभार थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई और आज सुबह इसका शव तालाब में मिला।जयसिंहपुर कोतवाल हीरा सिंह ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।शव दो तीन दिन पुराना लग रहा है।रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पायेगा।वही कूरेभार के हल्का दरोगा के पी वर्मा ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी खोजबीन जारी थी कि रविवार को उसका शव तालाब में मिला।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url