शादी समारोह में हुआ हर्ष फायरिंग - Sunshine samay सनशाइन समय

शादी समारोह में हुआ हर्ष फायरिंग

सनशाइन समय महेंन्द्र सोनी
कादीपुर-सुल्तानपुर। सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली के अंतर्गत से है जहां पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो एक शादी समारोह का है  जहां पर एक युवक बेखौफ होकर दूल्हा दुल्हन के सामने पिस्टल से फायरिंग कर रहा है। फिलहाल ममला कुछ दिन पुराना है लेकिन मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है की वीडियो कादीपुर इलाके के लक्ष्मणपुर गांव का है। और फायरिंग करने वाला व्यक्ति किसी प्रभावशाली व्यक्ति का करीबी है। जब इस मामले में प्रभारी निरीक्षक से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर पूरे मामले की जांच होगी। फिलहाल पुराना वीडियो होने के बावजूद अब तक कोई कार्यवाही ना होना  कहीं ना कहीं पुलिस की कार्यवाही पर सवालिया निशान लगा रहा है।या ये माना जाय कि प्रभावशाली व्यक्तित्व के आगे पुलिस कार्यवाई न करने को मजबूर है।अब देखने वाली बात यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस क्या कार्यवाई करती है।और क्या प्रभाव शाली आरोपित के खिलाफ कार्यवाई पुलिस करेगी।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url