*वन संरक्षक, डीएफओ व एसडीओ को सूचना मिलने के बावजूद भी ग्राम गढ़ी में काटे जा रहे सागौन के हरे पेड़* *एसडीओ व सुरक्षा प्रभारी से फारेस्टर ने बोला सफेद झूठ* - Sunshine samay सनशाइन समय

*वन संरक्षक, डीएफओ व एसडीओ को सूचना मिलने के बावजूद भी ग्राम गढ़ी में काटे जा रहे सागौन के हरे पेड़* *एसडीओ व सुरक्षा प्रभारी से फारेस्टर ने बोला सफेद झूठ*


 *वन संरक्षक, डीएफओ व एसडीओ को सूचना मिलने के बावजूद भी ग्राम गढ़ी में काटे जा रहे सागौन के हरे पेड़*


*एसडीओ व सुरक्षा प्रभारी से फारेस्टर ने बोला सफेद झूठ*


मोतीगंज,गोण्डा। थाना मोतीगंज अंतर्गत वन रेंज पंडरी कृपाल क्षेत्र के ग्राम गढ़ी के बाग में करीब 300 हरे सागौन के पेड़ स्थित थे जिसकी कटान जोरों से होने की सूचना मिलने पर दिनांक 27.06.2021 को एसडीओ को जानकारी दिए जाने के बाद भी कटान तो नही रुका बल्कि जोरों से कटान चलने लगी और उसी दिन 01 डीसीएम पर बोटे लदकर उड़नछू हो गए और दिनांक 28.06.2021 को भी 01 डीसीएम पर बोटे लदकर उड़नछू हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। दिनांक 28.06.2021 को भी पुनः कटान जारी होने व डीसीएम पर बोटे लदने की सूचना वन संरक्षक,डीएफओ सहित एसडीओ को देने पर जवाब मिला कि 25 पेड़ का केश काटा गया है। कुछ देर बाद सुरक्षा प्रभारी हेमन्त मिश्रा ने फोन करके बताया कि हमारे फारेस्टर व फारेस्ट गार्ड ग्राम गढ़ी के बगीचे में ही खड़े हैं उन लोगों ने बताया है कि ना तो कटान हो रही है ना ही वहां पर डीसीएम है इसलिए हम वहां नही गए। अब सवाल यह उठता है कि दिनांक 27.06.2021 को एसडीओ श्री सिंह ने जब फारेस्टर ओपी लाल से कहा कि ग्राम गढ़ी में अवैध कटान हो रही है जाकर कार्यवाही करो तब ओपी लाल ने अनभिज्ञ बनते हुए जवाब दिया कि हमारे क्षेत्र में ऐसा हो ही नही सकता। परंन्तु क्या करते फारेस्टर मौके पर जाकर उन्होने कुछ क्षण के लिए कार्य रोकवा दिया और दिखावे के लिए 25 पेंड़ का केश भी काट दिया। गौर करने की बात है कि जब फारेस्टर द्वारा ईमानदार एसडीओ से सफेद झूठ बोलकर गुमराह किए जाने का प्रयास किया जा सकता है तो सुरक्षा प्रभारी से झूठ बोलकर गुमराह करना कोई बड़ी बात नही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इतने अधिक पेड़ों की कटान बगैर पुलिस व वन कर्मियों के मिलीभगत के संभव ही नही है वैसे तो यह क्षेत्र अवैध कटान के लिए सर्वोपरि है।




Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url