ठेकेदार ने गैर प्रान्त में मजदूरों को बनाया बंधक - Sunshine samay सनशाइन समय

ठेकेदार ने गैर प्रान्त में मजदूरों को बनाया बंधक


*चंगुल से छूटकर आए मजदूरों  ने सांसद मेनका गांधी व एसपी से लगाई मदद की गुहार*।।

सनशाइन समय अजय पाण्डेय
सुलतानपुर।।मामला सुलतानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।जहां कोतवाली क्षेत्र के बिरईपुर गांव निवासी मजदूर रामनाथ पुत्र प्रह्लादी ने अधिवक्ता रोहित अवस्थी व विमल कुमार दूबे से मिलकर घटना की आप बीती बताई जिसके सम्बन्ध में अधिवक्ता द्वारा लिखित शिकायत पत्र के माध्यम से जिले के पुलिस अधीक्षक डा.विपिन मिश्र को दिए गए शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि आज से करीब नौ महीने पूर्व जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार निवासी विजय यादव मो0नम्बर(9872641412) माह अक्टूबर 2020 में मेरे गांव आया  था।और जयसिंहपुर, मोतिगरपुर थाना क्षेत्र व सुल्तानपुर जनपद से कुल करीब 17से अधिक मजदूरों को दिहाड़ी पर एक हजार ईट बनाने के एवज में नौ सौ पच्चीस रुपये दिलाने का झांसा देकर सभी को बस से पंजाब प्रांत के एस.एम ईट भट्ठा घोघरे चौराहा मीरपुर,जिला पठान कोट पंजाब लेकर गया।और वहां मजदूरों को काम पर रखवाने के बाद वह चला आया।करीब एक सप्ताह बाद से उन सभी को वहां भट्ठा मालिक द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। मजदूरी तो दूर इन मजदूरों को पेटभर खाना भी बन्द कर इनसे जबरन काम कराया जाने लगा।और मजदूरी मांगने पर उनसे यह कहा जाता कि तुम लोगो के ठेकेदार को दो लाख रुपये मजदूरी की रकम दी जा चुकी है।मालिक द्वारा लगातार हो रही प्रताड़ना से आजिज आकर  जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरईपुर निवासी रामनाथ ,मनसा देवी पत्नी पिंटू समेत आठ मजदूर उक्त भट्ठे से किसी तरह भाग कर अभी हाल में ही अपने घर पहुंचकर लोगो को आप बीती सुनाई।और जिले के पुलिस अधीक्षक डा. विपिन मिश्र को प्रार्थना पत्र देकर वहाँ बंधक बने अपनी पत्नी,बच्चे व अन्य साथी मजदूरों को उनके चंगुल से मुक्त कराए जाने की मांग की है।
*मामले को सांसद मेनका गांधी ने लिया संज्ञान*-
जिले के पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने के उपरांत मजदूरों ने अपनी आप बीती जिले की सांसद मेनका संजय गांधी से दूरभाष पर उन्हें सुनाई।मजदूरों की आपबीती सुनकर सांसद मेनका संजय गांधी ने तत्काल मामले में संबंधित मजदूरों से दूरभाष पर बातकर पंजाब प्रांत में जबरन काम पर रखे गए पठानकोट जिले के पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को उनके जिले में अन्य मजदूरों को शीघ्र मुक्त कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url