सड़क पर घान रोपकर जताया विरोध - Sunshine samay सनशाइन समय

सड़क पर घान रोपकर जताया विरोध


सनशाइन समय अनूप कुमार
सुल्तानपुर।आज दिनाँक 30 जून को भारतीय किसान यूनियन अम्बावता गुट व छात्र संग़ठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एस एफ आई ) सुल्तानपुर ने ग्रामीणों की शिकायत पर बगिया गाँव से बिरसिंहपुर  जाने वाली सड़को पर बारिश के कारण बने गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं रोजाना वाहन सावर इन गड्डों में गिर कर घायल हो रहे हैं ।प्रशासन का इस और ध्यान नही है जिसके विरोध में आज बगिया गांव व बिरसिंहपुर रोड धान की रोपायी  कर के विरोध प्रदर्शन किया गया । इस मौके पर उपस्थित भारतीय किसान यूनियन अम्बावता गुट के उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि बगिया गाँव से बिरसिंहपुर जाने वाले मार्ग पर इन दिनों बारिश के कारण बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं । पहले से खराब इस मार्ग की हालत को बरसात ने और बिगाड़ दिया है । हालत यह कि रोजाना इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही है । यह कहा जाय कि पूरा रोड खेत मे तब्दील हो गया है । तो गलत नही होगा । इस के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता गुट व  स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एस एफ आई) ने ग्रामीणों के साथ सड़क पर उतर कर धान की रोपाई करा कर और शासन के विरोध में नारेबाजी की । और साथ मे कहा कि अगर जल्द रोड जल्द नवीनीकरणनही हुआ तो आगमी समय बड़े आंदोलन की तरफ बढ़ेगे और पूरी जिम्मेदारी प्रशासन को होगी ।तो वही एस एफ आई के जिला मंत्री सौरभ ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अधिकारी कुम्भकर्ण निद्रा में सो रहे हैं । जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है । इस बार जनता सब देख चुकी है । विधानसभा चुनाव में सरकार से इसका हिसाब मांगेगी ।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url