पत्रकार ऐशोसिएशन की मासिक बैठक प्रेस क्लब में हुई सम्पन्न--
सनशाइन समय महेंन्द्र सोनी
सुल्तानपुर।नगर के प्रेस क्लब में पत्रकार एशोसिएशन की मासिक बैठक डॉ0अवधेश शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में संगठन द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर 30 मई 2021 को प्रकाशित की गई स्मारिका पर उपस्थित सदस्यों ने चर्चा की।बैठक में मौजूद सभी पत्रकारों ने पत्रकार एशोसिएशन द्वारा प्रेस क्लब में पत्रकारों के लिए कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के लिए लगवाए गए के कैम्प की सराहना की गई।सभी ने एक स्वर में संगठन के पत्रकार हितों में किये जाने वाले कार्यों की सराहना की।उक्त बैठक में नीतेन विश्वास,अशोक मिश्रा,शिवकुमार दुबे,विपुल शर्मा,अशोक शुक्ला एडवोकेट,शमीम आफताब,अकरम,आशीष मौर्या,उदय प्रकाश मिश्रा,राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।