सुल्तानपुर के समाजसेवियों का अनुकरणीय कार्य - Sunshine samay सनशाइन समय

सुल्तानपुर के समाजसेवियों का अनुकरणीय कार्य


- एक गरीब कन्या के पिता की चिन्ता दूरकर ,कन्यादान किया ।

 -मिशन बिटिया की शादी के अंतर्गत समाजसेवियों ने किया मदद     
सनशाइन समय डीपी गुप्ता
सुलतानपुर।जिले के युवा समाजसेवी शत्रुघन सिंह और चर्चित समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत अध्यक्ष स्व राजेन्द्र सेवा फाउंडेशन ने मुहिम चलाकर युवा साथियों संग ऐसा कदम उठाया जिससे एक पिता के मन मे नया विश्वाश जाग उठा, उसके चेहरे पर मुस्कराहट भी आई। बात कुछ ऐसी जिसके लिए शत्रुघन,अखिलेश सिंह पर्वत ,सर्वजीत सिंह और समस्त मदद करने वाले युवाओं की सराहना करते बनती है हुआ कुछ ऐसा भदैयां ब्लॉक के दाऊद पट्टी की एक गरीब परिवार में जन्मी बालिका की शादी आज 21.06.2021 है।परन्तु लड़की के माता का निधन बहुत पहले हो गया था।जिसके बाद से पिता ही बच्चों का पालन पोषण अतत्यन्त तंगी हालात में कर रहा है। जब इस बात का पता शत्रुघ्न सिंह और अखिलेश सिंह पर्वत,सर्वजीत सिंह को चला तब उन्होंने उसकी मदद हेतु हाथ बढ़ाते हुए लड़की की शादी मिशन बिटिया की शादी के मित्रो के सहयोग से पंखा,बाथरूम सेट,चुनरी,घरेलू सामान, बक्सा,कुर्सी,टेबल,साड़ियां,मीना,किचेन सेट,कुकर,समेत घरेलू सामान उपलब्ध कराने के साथ आर्थिक मदद किए।मिशन बिटिया की शादी मदद करने वाले युवा क्रमशः अखंड सिंह,रघुरामगुप्ता,सूरज  सिंह,सत्यांश तिवारी, कृष्णा विश्वकर्मा,दीपांकर, सुल्तानपुर कोविद लीड्स टीम, संजीव सिंह जगदीश चौरसिया बृजेश तिवारी अमित पांडे अनुभव सिंह अजय बरनवाल रमेश मिल्खा संदीप सिंह जितेंद्र बहादुर सिंह रोशनी तिवारी सौरभ सिंह सुनील द्विवेदी संतोष बरनवाल श्रवण पाल अभिनव सिंह पूनम मिश्रा राहुल यादव शिक्षा सिंह प्रीति प्रकाश सिंह,अतुल मिश्रा,प्रमोद गुप्ता,आकाश आदि  युवा साथियों का योगदान रहा। युवाओं ने सावित कर दिया कि सबसे बड़ा रिश्ता इंसानियत का होता है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url