शिवसेना जिला ईकाई की कोर कमेटी की बैठक सुगर मिल स्थित कार्यालय पर हुई सम्पन्न - Sunshine samay सनशाइन समय

शिवसेना जिला ईकाई की कोर कमेटी की बैठक सुगर मिल स्थित कार्यालय पर हुई सम्पन्न

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती। शिवसेना जिला ईकाई की कोर कमेटी की बैठक सुगर मिल स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला  प्रमुख प्रमोद पाण्डेय ने कहा १९जूनको पार्टी स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। सामाजिक परिवर्तन हेतु जन समस्यो पर पार्टी मुखर होगी। हथियागढ़ कुष्ठ आश्रम पर रोगियों को फल वितरित होगा। कुष्ठ रोगियों की सेवा सामाजिक दायित्व है।
  राज्य की भाजपा सरकार पर निसाना साधते हुए जिला प्रमुख ने कहा रामराज्य का सपना दिखाने वाली भाजपा अब पाप की वो गंगा बन गयीं है जिसमें अपराधियों के पाप धुले जाते है।उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य, व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी हैं , आपराधिक घटनाएं चरम पर है, शिवसेना राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मा0राज्यपाल महोदय को सम्बोधित ज्ञापन जल्द सौंपेगी।बैठक में रामप्रकाश गौतम, शुभम शर्मा, राम सजीवन चौधरी, विजय कुमार, संदीप जयसवाल, चंद्रावती, फूलमती आदि मौजूद रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url