लॉक डाउन में छूट होते ही बाजार में आयी रौनक Etawah Local news
लॉक डाउन में छूट होते ही बाजार में आयी रौनक
दैनिक सनशाइन समय
राणा प्रताप सिंह चौहान
महेवा,इटावा
विकासखंड क्षेत्र के कस्बा एवं ग्रामीण अंचलों में शासन प्रशासन द्वारा लॉकडाउन समाप्त किए जाने की जानकारी मिलते ही एक और जहां सभी खुल गए बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ते देख व्यापारियों के चेहरे खिल उठे।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की रोकथाम एवं इस महामारी से बचाए जाने के उद्देश्य से शासन द्वारा लगातार चलाए जा रहे लॉकडाउन से एक ओर जहां व्यापारी वर्ग काफी हतोत्साहित नजर आ रहा था वहीं दूसरी ओर आम आदमी को भी भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा था। किराना फल सब्जी दूध दवा व्यापारियों के अलावा सभी दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। सहालग का समय होने के कारण कपड़ा रेडीमेड गारमेंट फुटवियर एवं अन्य दहेज का सामान रखने वाले दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा । वही चाट आदि का ठेला लगाने वाले पान की गुमटी रखने वाले छोटे-मोटे दुकानदारों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। लेकिन मंगलवार को लॉकडाउन समाप्त हो जाने की भनक लगते ही बाजारों में रौनक लौट आई। ग्राहकों के आने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। कपड़ा व्यापारी हेमराज सिंह कुशवाहा, चर्चिल शाक्य , गोपाल जी पोरवाल, चंद्र प्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता ,संतोष पोरवाल ,आनंद गुप्ता, बबलू राजपूत, ओंकार पोरवाल आदि दुकानदारों ने बताया कि सहालग के दिनों में लॉकडाउन लगा होने से हम लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।