असल जिंदगी में हीरो साबित हुए अखिलेश सिंह पर्वत.l.sultanpurnews
*_.असल जिंदगी में हीरो साबित हुए अखिलेश सिंह पर्वत.l._*
सनशाइन समय अशोक शुक्ला
सुल्तानपुर।समय चाहे जैसा भी हो मगर आज भी इंसानियत हमारे देश में जिंदा है उक्त लाइनों को चरितार्थ कर विश्व ब्यापी कोरोना काल का दंश झेल रहे जनपद के असहाय,गरीबों, जरुरतमंदों को राहत सामग्री पहुंचाने वाले, कोरोना योद्धा के रूप में चर्चित समाजसेवी अखिलेश सिंह ""पर्वत"" ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं हर जरुरतमंदों के सुख-दुुख में हमेशा साथ रहा उनकी पीड़ा वेदना को अपनी परवाह न करते हुए, मैं खुद व हमारी टीम के साथियों ने भूखे प्यासे, कड़ी धूप में रहकर हर असहाय, गरीब, जरुरतमंदों को राहत अनवरत जारी है। और आगे भी उन्होंने बताया कि प्रत्येक जनपद वासी हमारे परिवार के सदस्य हैं उनके साथ चौबीसों घंटे आगे भी रहेंगे।_
आपको बताते चलें कोरोना संकट काल में अखिलेश सिंह पर्वत पूरी निष्ठा,लगन, जिम्मेदारी को निभाते हुए पूरी तन्मयता से साथ जिले के हर जरुरतमंदों से जुड़े रहे,और आज भी लगातार अपनी टीम के साथ लोगों के बीच लगातार मदद पहुंचाने का काम रहे हैं।आपको बता दें कि समाजसेवी अखिलेश सिंह का नाम हर जनपदवासियों के दिलों में बस चुका है। अखिलेश सिंह पर्वत का कहना है कि जब किसी पर मुश्किल आती है,तब उसे पता चलता है कि कौन अपना है। अभी बीच में जब ऑक्सीजन और बेड की समस्या उत्पन्न हुई थी तब समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत में अपनी टीम के माध्यम से पूरे भारत में 357 से ज्यादा जरूरतमंदों को बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था करवा कर एक रिकॉर्ड कायम किया था।बताते चलें कि जब 22मार्च को जनता कर्फ्यू हुआ था,तब से कोई ऐसा जरुरतमंद नहीं बचा होगा जहां भोजन के पैकेट,राशन किट,सब्जी किट,चाय किट, प्रवासियों को जलपान,मास्क, सेनेटाइजर,साबुन और रक्त की आवश्यकता पर उपलब्ध नहीं कराया गया हो। समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत बताते हैं कि मैंने संकल्प लिया है कि मैं व हमारी टीम के सदस्य भले ही भूखे रहें लेकिन किसी को भूखा नहीं सोने देंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के शुरुआती समय से अपनी तरफ से 60 हजार से ज्यादा मास्क राशन सैनिटाइजर दवा उपलब्ध कराया जा चुका है।आपको बताते चलें समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत पिछले वर्ष से लोगों की मदद करने के साथ लगातार कोरोनावायरस से बचाव के लिए मास्क वितरित कर रहे हैं। समाजसेवी अखिलेश सिंह बताते हैं आज यह लड़ाई युवा साथियों के बदौलत लड़ी जा रही है मेरी इस मुहिम में युवा साथियों का विशेष योगदान रहता है मैं जनपद सुल्तानपुर के हम से जुड़े युवाओं और देश के कोने कोने में मेरी समाज सेवा के कायल युवा साथियों को धन्यवाद देता हूं जोकि सब लोग मेरी मुहिम का हिस्सा है आज समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत और उनके दोस्तों के द्वारा किए जा रहे कार्यों से लोग समाज सेवा के कायल हो गए हैं।_