SOG टीम व थाना पुरानी बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा लूट टप्पेबाजी करने वाले अन्तर्रजनपदीय अपराधियों को किया गया गिरफ्तार bastinews - Sunshine samay सनशाइन समय

SOG टीम व थाना पुरानी बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा लूट टप्पेबाजी करने वाले अन्तर्रजनपदीय अपराधियों को किया गया गिरफ्तार bastinews

SOG टीम व थाना पुरानी बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा लूट टप्पेबाजी करने वाले अन्तर्रजनपदीय अपराधियों को किया गया गिरफ्तार 
रिपोर्ट / जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती।पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर  आलोक प्रसाद के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती  ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल तथा SOG प्रभारी निरीक्षक  मृत्युन्जय पाठक जनपद बस्ती के मय टीम के साथ आज दिनाक पूर्वी रेलवे क्रासिंग के पास थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती से दो अदद देसी तमन्चा 315 बोर व एक अदद खोखा व 3 जिन्दा कारतूस तथा वाल्टरगंज में दिनांक 29.01.2021 को घटित घटना का 8945 - रुपया के साथ पुलिस मुठभेड में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना पुरानी बस्ती पर धारा- 307 IPC,  धारा- 3/25 A.ACT, धारा- 3/25 A.ACT पंजीकृत कर  माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया अभियुक्तगण से की गयी पूछताछ से जानकारी में आया कि ट्रेन से आने जाने वाले व्यक्तियो को बेवकूफ बनाकर उनका सामान व पैसा लूट लेते है, तथा दिनांक 29.01.2021 को थाना वाल्टरगंज क्षेत्र से एक महिला को बेवकूफ बनाकर 4200 रुपये तथा वाल्टरंगज क्षेत्र पंजाब नेशनल बैंक देईपार में पैसा जमा करने गये व्यक्ति से 62500 रुपया बेवकूफ बनाकर ले लिये थे । आज भी हमलोग लूटने के इरादे से ट्रेन से आने वाले सवारी को तमन्चा दिखाकर पैसा व सामान लूटने के लिए ही खड़े थे कि पकड़े गये । उक्त अभियुक्तगण अभ्यस्थ अपराधी है जो पूर्व में भी इस प्रकार की घटना में जेल जा चुके है ।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url