Weather Forecast : कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों तक मानसून पूर्व बारिश की संभावना - Sunshine samay सनशाइन समय

Weather Forecast : कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों तक मानसून पूर्व बारिश की संभावना

 

कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों तक मानसून पूर्व बारिश की संभावना 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों तक मानसून पूर्व बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जतायी है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों और विदर्भ के अधिकतर जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है.

केरल में गुरुवार को मानसून पहुंचने की परिस्थितियां अनुकूल : IMD 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुरुवार, तीन जून को केरल पहुंचने की स्थितियां बन रही हैं. आईएमडी के मुताबिक, केरल में स्थानिक बारिश में वृद्धि हुई है. साथ ही दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चल रही हैं. केरल और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बादल छाए हुए हैं. आईएमडी के मुताबिक, केरल में अगले 24 घंटे में बारिश बढ़ने मानसून के अनुकूल होने का पूर्वानुमान है.

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url