29 जुलाई को होगा अधिवक्ता परिषद गुरू दक्षिणा कार्यक्रम - Sunshine samay सनशाइन समय

29 जुलाई को होगा अधिवक्ता परिषद गुरू दक्षिणा कार्यक्रम

 सन शाइन समय से अशोक शुक्ल की रिपोर्ट 

  अधिवक्ता परिषद महामंत्री ज्ञान प्रकाश यादव ने बताया कि  परिषद  का गुरुदक्षिणा कायॆक्रम कतिपय कारणो से अब आयोजन 29 जुलाई गुरुवार को एम जी एस  इण्टर कालेज पुस्तकालय मे सुबह 12:30 बजे से 4 बजे साय॔ तक आयोजित होगा।अधिवक्ता परिषद अध्यक्ष अरविंद सिंह राजा ने कहा कि हमारे भारतीय संस्कृति में गुरु शिष्य की परंपरा रही है। गुरु दक्षिणा कार्यक्रम को हमें इसी रूप में लेना चाहिए ।इसे हमें दान ना समझ कर गुरु के प्रति अपनी सहभागिता और समर्पण समझना चाहिए। यही हमारी भारतीय संस्कृति का मूल आधार रहा है।उन्होंने सभी अधिवक्ता बंधुओ व जनमानस से निवेदन किया है कि गुरु दक्षिणा मे समय से पहुंच कर अपना अमूल्य समय दे ।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url